{"_id":"5a81ff0e4f1c1ba2268b9f49","slug":"101518468878-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों को मुख्यधारा में लाना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी-डॉ. यश गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों को मुख्यधारा में लाना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी-डॉ. यश गर्ग
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांगों को मुख्यधारा में लाना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी : डॉ. यश गर्ग
- उपायुक्त ने वितरित किए कृत्रिम उपकरण
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा में लाना हमारा नैतिक कर्तव्य ही नहीं बल्कि पूर्ण जिम्मेदारी बनती है। इसलिए हमें दिव्यांगों की सहायता करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उपायुक्त सोमवार को जिला रेडक्रॉस सोसायटी एवं एलिमको के सहयोग से दिव्यांगों को सहायता एवं कृत्रिम उपकरण वितरित कर रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी दिव्यांग बिना किसी आर्थिक सहायता एवं उपकरण से वंचित न रहे। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा, रैड क्त्रसस सदस्य सुभाष गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलविंद्र सिंह सिक्का, जोगेंद्र, डॉ. जगत सिंह गिल, एलिमको के अशोक साहू, राजकुमार मोर सहित कई गणामन्य नागरिक मौजूद थे।
पथ विक्रेताओं को जारी होंगे पहचान पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहरी विकास विभाग द्वारा पथ विक्रेताओं का सर्वे कर उन्हें पहचान पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया है। इसके अनुसार गैर सरकारी संगठनों की सहायता से क्षेत्रीय आधार पर बायोमैट्रिक सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस सर्वे के अनुसार पथ विक्रेताओं की जनगणना की जायेगी तथा सर्वे के आधार पर पथ विक्रेताओं का डाटा बेस तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पथ बिक्री गतिविधियों के लिए उचित स्थान तय करना, पथ विक्रेताओं के लिए मार्केट का निर्माण करना तथा मार्किट में बिजली, पानी, कूड़ा, कचरा निपटान की योजना, सामूहिक शौचालय और पार्किंग इत्यादि की मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाना इस योजना का मुख्य ध्येय है।
छात्रवृत्ति के लिए 28 तक किए जा सकते है आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
कल्याण विभाग द्वारा डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत जिला के अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग के युवाओं को लाभान्वित करने के लिए 28 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा. यश गर्ग ने बताया कि डा. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत अब चार लाख रुपये तक की आमदनी वाले अभिभावकों के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। इससे पूर्व इस योजना का लाभ केवल ढाई लाख रुपये तक की आमदनी वाले परिवारों तक ही सीमित था।