{"_id":"63c6eba365aab97642714cf7","slug":"1009-buses-will-soon-be-included-in-the-fleet-of-haryana-roadways-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रोडवेज के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 1009 बस, परिवहन विभाग ने तैयार बसों के लिए कंपनी को दिया टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: रोडवेज के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 1009 बस, परिवहन विभाग ने तैयार बसों के लिए कंपनी को दिया टेंडर
Wed, 18 Jan 2023 09:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह
दीपक कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
दीपक कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 18 Jan 2023 09:17 AM IST
सार
कंपनी इन बसों को तैयार करवाकर विभाग को सौंपेगी। इन बसों को प्रदेशभर के डिपो से अलग-अलग रूटों पर दौड़ाया जाएगा। 1009 बसें यात्रियों की राह आसान करेंगी।
विज्ञापन
Haryana Roadways सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा रोडवेज के बेड़े को बढ़ाने के लिये परिवहन विभाग की तरफ से योजना तैयार कर ली गई है। विभाग की तरफ से 1009 बसों को खरीदा गया है। कंपनी इन बसों को तैयार करवाकर विभाग को सौंपेगी। इन बसों को प्रदेशभर के डिपो से अलग-अलग रूटों पर दौड़ाया जाएगा। इसके लिये परिवहन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। इससे बसों की कमी के कारण परेशानी उठा रहे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
हरियाणा परिवहन विभाग रोडवेज बेड़े में जल्द 1009 बसों को शामिल करने की तैयारी कर रहा है। विभाग की तरफ से टेंडर निकाला गया था, जिसमें एक कंपनी को टेंडर दिया गया है। यह कंपनी 1000 बसों के बदले विभाग को 1009 बस तैयार करके देगी।
विज्ञापन
कंपनी इन बसों को गुरुग्राम में तैयार करवा रही है। जल्द ही बस तैयार हो जाएंगी, जिसके बाद उन्हें अलग-अलग जिलों में भेजा जाएगा। 1009 बस मिलने के बाद रोडवेज में बसों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
चेसिस की बजाय तैयार बस खरीदी
परिवहन विभाग की तरफ से पहले बसों की चेसिस खरीदी जाती थी, जिन्हें तैयार करवाने में समय लगता था। इस बार परिवहन विभाग ने कंपनी से सीधे तैयार बसों को खरीदा है। कंपनी बसों को गुरुग्राम में तैयार करवा रही है। मार्च से तैयार बस परिवहन विभाग को मिलनी शुरू हो जाएंगी, जिन्हें सीधे डिपो में भेजा जाएगा।
यात्रियों को मिलेगी सुविधा
रोडवेज बेड़े में 1009 बसों के शामिल होने के बाद यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। अभी डिपो में बसों की संख्या कम है, क्योंकि एनसीआर में 10 वर्ष पूरे करने वाली बस कंडम घोषित हो चुकी है। ऐसे में यात्रियों को भी परेशानी हो रही है। मार्च से नई बस विभाग को मिलनी शुरू हो जाएंगी, जिसके बाद बसों की समस्या का समाधान होगा।
रोडवेज विभाग ने एक हजार बसों के बदले 1009 तैयार बसों का टेंडर टाटा कंपनी को दिया है। इन बसों को कंपनी कहां तैयार करवा रही है, इससे कोई लेना-देना नहीं है। विभाग को तैयार बस मिलेंगी, जो मार्च से मिलनी शुरू हो जाएंगी। -वीरेंद्र दहिया, डीजी, रोडवेज विभाग