{"_id":"6276bfb67d631545fa447675","slug":"100-capable-youth-engaged-in-linking-property-id-with-ppp-soon-500-more-will-be-taken-rohtakcity-news-rtk645921837","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीपी से प्रॉपर्टी आईडी जोड़ने में लगे 100 सक्षम युवा, जल्द 500 और लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीपी से प्रॉपर्टी आईडी जोड़ने में लगे 100 सक्षम युवा, जल्द 500 और लगेंगे
विज्ञापन
पीपीपी से प्रॉपर्टी आईडी जोड़ने में लगे 100 सक्षम युवा
काम जल्द पूरा करने के लिए नगर निगम ने 500 युवाओं की मांग सरकार को भेजी
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। नगर निगम ने प्रॉपर्टी आईडी को परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से जोड़ने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। फिलहाल 100 सक्षम युवाओं को घर-घर जाकर प्रॉपर्टी आईडी जोड़ने के काम में लगाया गया। जल्द ही 500 और को लगाया जाएगा, जिसकी मांग प्रशासन को भेज दी गई है।
प्रदेश सरकार ने न सिर्फ योजनाओं का लाभ लेने के लिए परिवार पहचान पत्र को अनिवार्य कर दिया है, बल्कि इसे प्रॉपर्टी आईडी से भी जोड़ने के आदेश दिए हैं। इसके चलते नगर निगम प्रशासन को करीब 3.09 लाख प्रॉपर्टी को परिवार पहचान पत्र से जोड़ना है। निगम के जोनल टेक्स अधिकारी अंकित गुलिया ने बताया कि निगम प्रशासन ने फिलहाल 100 सक्षम युवाओं को घर-घर जाकर प्रॉपर्टी आईडी को परिवार पहचान पत्र से जोड़ने के लिए लगाया है। यह काम जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए निगम 500 और सक्षम युवाओं को जोड़ेगा, जिसके लिए प्रशासन से मांग की गई है। नगर निगम आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ ने बताया परिवार पहचान पत्र को प्रॉपर्टी आईडी से जोड़ना अति महत्वपूर्ण कार्य है। निगम की सभी स्कीमों के साथ परिवार पहचान पत्र जोड़ा जा रहा है। सक्षम युवाओं को भी लगाया है। यह कार्य नागरिक सुविधा केंद्र के काउंटर नंबर आठ एवं दस पर भी किया जा रहा है।