फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   10 thousand property ID pairs with family identity card, the work of creating a new ID stuck

10 हजार प्रॉपर्टी आईडी जोड़ी परिवार पहचान पत्र से, नई आईडी बनाने का काम अटका

Fri, 15 Apr 2022 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
10 thousand property ID pairs with family identity card, the work of creating a new ID stuck
नई प्रॉपटी आईडी बनाने पर रोष जताते प्रॉपटी डीलर। विज्ञप्ति - फोटो : RohtakCity
नगर निगम ने शहर की दो लाख से ज्यादा प्रॉपर्टी आईडी में से 10 हजार प्रॉपर्टी आईडी को परिवार पहचानपत्र से जोड़ दिया है। बाकी को जोड़ने के लिए अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया है। खुद एडीसी महेंद्र पाल शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारियों की बैठक लेकर प्रक्रिया की समीक्षा करेंगे। उधर, प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन ने गांधी कैंप में बैठक कर आरोप लगाया है कि प्रॉपर्टी आईडी को परिवार पहचान पत्र से जोड़ने के नाम निगम नई आईडी नहीं बना रहा, इससे लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

रोहतक प्रॉपर्टी डीलर्स एवं एडवाइजर्स एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट रमेश खुराना का कहना है कि नगर की कार्यशैली से आम लोग बेहद परेशान है। सरकार नए-नए नियम लेकर आ रही है, लेकिन सिस्टम अपडेट नहीं है। जो लोग नई आईडी टुकड़ों में बनवाना चाहते हैं, उनकी फाइल नगर निगम नहीं ले रहा है। एक तरफ तो सरकार कई कॉलोनियों में छोटे टुकड़ों में प्लॉट बिक्री पर रोक लगा चुकी है और दूसरी तरफ नई आईडी में संशोधन नहीं हो पा रहा है। इससे लोग चाहकर भी अपनी प्रॉपर्टी को बेचने में असफल हो रहे हैं। बैठक में जगबीर सिंह पावड़िया, महासचिव मदन लाल कुरड़ा, उपप्रधान भीमसेन वधवा, सचिव राजेश अरोड़ा, पवन कपूर, कोर्डिनेटर अनिल लाठ, मनोज बत्रा, सचिव कर्मबीर सोलंकी, अजय धींगड़ा, जितेंद्र बतरा, नवीन बंसल, संजय खुराना, रमेश शर्मा, एडवोकेट कमलेश चहल, अमृतलाल कपूर, जितेंद्र बत्रा, रमेश सेन, अशोक कुमार, बलजीत सिंह, सुधीर शर्मा, विवेक हंस, गौरव, अनिल आनंद, विरेन्द्र व संजय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वर्जन
निगम ने 10 हजार के करीब प्रॉपर्टी आईडी को परिवार पहचानपत्र से जोड़ दिया है। बाकी जोड़ने का कार्य चल रहा है। तकनीकी दिक्कत के चलते पोर्टल काम नहीं कर रहा था, जो अब चालू हो गया है। साथ ही निगम नई आईडी भी बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक शर्मा, जोनल टैक्स ऑफिसर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed