फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   10 thousand cheated by making fake Facebook ID from MDU professor

एमडीयू के प्रोफेसर से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगे 10 हजार

Tue, 29 Jun 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
10 thousand cheated by making fake Facebook ID from MDU professor
एमडीयू के प्रोफेसर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर किसी ने शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर आरपी गर्ग से 10 हजार रुपये ठग लिए। प्रोफेसर गर्ग ने जब प्रोफेसर जितेंद्र से संपर्क किया तब उनको ठगी का पता चला। इस संबंध में पीजीआई थाने में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रोफेसर आरपी गर्ग ने बताया कि उसके पास फेसबुक पर विवि के प्रोफेसर जितेंद्र के नाम से मैसेज आया। पूछा, क्या ऑनलाइन पेमेंट करते हैं। उसने मना कर दिया, लेकिन कहा कि वे बैंक में जाकर 10 हजार रुपये भिजवा देते हैं। इसके बाद प्रोफेसर आरपी गर्ग ने बैंक के माध्यम से संबंधित अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करवा दिए। इसके बाद बैंक अकाउंट नंबर देने वाले युवक ने कहा कि पैसे ट्रांसफर हो गए। यह व्हाट्सएप पर बताएं। प्रोफेसर गर्ग ने विवि के प्रोफेसर जितेंद्र को सूचना दी, लेकिन प्रोफेसर जितेंद्र ने कहा कि उसने कोई पैसे नहीं मांगे और न ही उसके अकाउंट में आए। तब प्रोफेसर आरपी गर्ग को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने लिखित में मामले की शिकायत पीजीआईएमएस थाने में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed