फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   10 new corona infected were found in the district, the number of active patients was 52

जिले में कोरोना के 10 नए संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 52

Fri, 19 Mar 2021 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
10 new corona infected were found in the district, the number of active patients was 52
कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में पिछले 24 घंटे में 10 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इससे जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 52 हो गई हैं। इनमें से सात अस्पताल में उपचाराधीन हैं तो 45 घरों पर एकांतवास में उपचार पा रहे हैं। वीरवार को मिले संक्रमितों में एक विद्यार्थी, चार बुजुर्ग, दो सरकारी, एक गैर सरकारी कर्मचारी व दो गृहणियां शामिल हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच के लिए 1020 सैंपल लिए गए हैं। जबकि 704 को रिपोर्ट का इंतजार है। कोविड-19 पाजिटिव रेट 4.20 प्रतिशत व कोविड-19 रिकवरी दर 98.28 प्रतिशत है।
विज्ञापन

997 लोगों ने लगवाई वैक्सीन की पहली डोज
जिले में कोरोना महामारी से बचाव को लेकर प्रयास जोरों पर है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य कर्मचारियों व प्रथम पंक्ति के कर्मचारियों को वेक्सीनेशन दी जा रही है। वीरवार को 997 लोगों को पहली डोज दी गई। जबकि 217 ने दूसरी डोज लगवाई। जिले में कुल 22485 लोगों को वेक्सीन लग चुकी है।
विज्ञापन

प्रचार वैन टीकाकरण के लिए कर रही प्रेरित
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा है कि सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग की प्रचार वैन शहरी व ग्रामीण इलाकों में लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रही है। साथ ही लोगों को कोरोना से बचाव के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भजन मंडलियां हरियाणा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रही हैं। ग्रामीण इलाकों में जाकर वे हरियाणवी लोक शैली में लोगों को योजनाओं की जानकारी दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed