फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   '10-11 people have made it difficult to leave the house, even after giving a complaint, the police are misleading'

‘10-11 लोगों ने घर से निकलना कर दिया है दूभर, शिकायत देने पर भी पुलिस कर रही गुमराह’

Sat, 09 Jul 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
'10-11 people have made it difficult to leave the house, even after giving a complaint, the police are misleading'
रोहतक। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज शुक्रवार को जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में लोगों की फरियाद सुनने आए। उन्होंने सिर्फ सूचीबद्ध 22 शिकायतें ही सुनी। उठकर जाने के दौरान कई लोग शिकायत लेकर आए। जिनमें एक युवती भी थी, जिसने रोते हुए राहत की फरियाद लगाई।
विज्ञापन

मंत्री के साथ मौजूद लोगों ने शिकायती पत्र लेने के बाद युवती को कार्रवाई का आश्वासन दे दिया। इसके बाद युवती काफी देर तक फूट-फूटकर रोई। जब वह बाहर निकली तो मंत्री को देख दोबारा नजदीक पहुंची और उनसे बात करने का प्रयास किया। जिस पर गृह मंत्री ने युवती से कहा कि शिकायती पत्र दे दिया, कार्रवाई हो जाएगी।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि वह एक गांव की रहने वाली है। उसका गांव के 10-11 लोगों ने घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। घर से निकलने पर न सिर्फ फब्तियां कसते हैं बल्कि छेड़छाड़ भी करते हैं। 18 मई को उसके कपड़े फाड़ दिए गए। जिसकी शिकायत आईएमटी थाना पुलिस को दी। तब से वह लगातार थाना, एएसपी और एसपी ऑफिस के चक्कर काट रही है मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। थाने जाने पर कहा जाता है कि एएसपी के पास फाइल गई है और एएसपी के पास जाने पर कहा जाता है कि मेरे पास कोई फाइल नहीं है। डेढ़ माह से पुलिस लगातार गुमराह कर रही है। युवती का दावा है कि उसके पास साक्ष्य हैं। आरोपियों ने उसके भाई के साथ भी मारपीट की है, जिसके फुटेज मिल गए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता हृदय रोगी हैं, जिनकी तबियत खराब रहती है। ऊपर से पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के वजह से पिता तनाव में रहते हैं। उसने बताया कि पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर वह बड़ी उम्मीद से गृह मंत्री से राहत की फरियाद लेकर आई थी। सुबह दस बजे वह आ गई थी मगर सुरक्षा कर्मियों ने प्रवेश नहीं करने दिया। अब मंत्री के साथ एक व्यक्ति ने शिकायती पत्र लेकर कहा है कि कार्रवाई हो जाएगी मगर उसकी बात नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed