{"_id":"60d4d9ee8ebc3e09cc7e9cd6","slug":"1-19-lakh-families-have-not-received-mustard-oil-or-money-till-now-rohtak-news-rtk6145222165","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.19 लाख परिवारों को अब तक न सरसों का तेल मिला न पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.19 लाख परिवारों को अब तक न सरसों का तेल मिला न पैसे
विज्ञापन
जिले के 1.19 लाख राशन कार्ड धारक परिवारों को अब तक सरसों के तेल के पैसे नहीं मिले हैं। सरकार अब तक लाभार्थियों के बैंक खातों में पैसे सीधे ट्रांसफर करने की रूपरेखा तैयार नहीं कर सकी है। ऐसे में न तो गरीब परिवारों को सरसों का तेल मिल पाया है और न ही पैसे।
राशन कार्ड धारकों को हर माह दो लीटर सरसों का तेल उपलब्ध कराया जाता था। लेकिन इस बार सरसों के रेट बहुत ज्यादा रहे। इसलिए सरसों की बिल्कुल भी सरकारी खरीद नहीं हुई, सारी सरसों व्यापारियों ने खरीद ली। जिसके चलते सरकार के पास सरसों का तेल उपलब्ध नहीं हो सका। इसे देखते हुए सरकार ने घोषणा की थी कि सभी राशन कार्ड धारकों को दो लीटर सरसों के तेल के बजाय 250 रुपये दिए जाएंगे। यह रकम लाभार्थियों के बैक खातों में सीधी ट्रांसफर की जानी थी। जिले में 4.42 लाख लाभार्थी और 1.19 लाख राशन कार्ड हैं। अभी तक जिले के किसी भी लाभार्थी को सरसों के तेल की बजाय 250 रुपये नहीं मिले हैं। जिला फूड सप्लाई कंट्रोलर अपर तिवारी ने कहा कि इसकी प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही पैसे ट्रांसफर करने की रूपरेखा तैयार हो जाएगी। जून माह से सभी लाभार्थियों को 250 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि बढ़ी
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि बढ़ा दी गई, अब लाभार्थियों को नवंबर 2021 तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा। कोरोना काल में प्रधानमंत्री ने इस योजना की घोषणा की थी, अब इसे पांच माह के लिए बढ़ा दिया गया है। पहले यह योजना जून में समाप्त होनी थी। इस योजना के तहत गरीब लोगों को पांच किलोग्राम खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। यह पांच किलो अनाज राशन कार्ड पर मिलने वाले तय कोटे के अतिरिक्त होता है। उन्होंने कहा कि एएवाई (गुलाबी कार्ड), बीपीएल (पीला कार्ड) और ओपीएच (खाकी कार्ड) धारकों को आटा, बाजरा, चीनी, नमक और सरसों का तेल उनकी पात्रता के अनुसार उपलब्ध कराया जाता है।