बिगड़े बोल: रोहतक सांसद की दीपेंद्र हुड्डा को चेतावनी, मनीष ग्रोवर की तरफ आंख उठी तो आंख निकाल लेंगे
शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह का पुतला फूंका। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि किलोई में मंदिर में भाजपा नेताओं का बंधक बनाने का प्रकरण पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के इशारे पर हुआ है। इस दौरान अरविंद शर्मा ने भी भाषण दिया और यह विवादित बयान दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा की रोहतक लोकसभा सीट से सांसद अरविंद शर्मा ने शनिवार को रोहतक शहर में भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान दिया है। भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला फूंकने के लिए इकट्ठे हुए थे। वे शुक्रवार को भाजपा नेताओं को मंदिर में बंधक बनाने वाली घटना के पीछे कांग्रेस व हुड्डा का हाथ बता रहे थे।
अरविंद शर्मा ने रोहतक के छोटूराम चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 'कांग्रेस और दीपेंद्र हुड्डा कान खोल कर सुन लो, मनीष ग्रोवर की तरफ अगर कोई आंख उठेगी तो उसकी आंख निकाल लेंगे, हाथ उठेगा तो हाथ काट देंगे। उन्होंने आगे कहा कि ये छटपटा रहे हैं। ये राज के लिए छटपटा रहे हैं, लेकिन एक बात आज लिख लो कि 25 साल तक भाजपा राज नहीं छोड़ने वाली। कांग्रेस चक्कर काटती रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि ऐलनाबाद में इनकी जमानत जब्त हुई, रोहतक और झज्जर के अलावा इनको कोई पूछने वाला नहीं है, इनके साथ शरारती तत्वों को जब आभास होगा कि हुड्डा परिवार से कोई सीएम नहीं बनेगा तो उस दिन ये शरारती तत्व ही इनको जूत मारेंगे। उन्होंने भाजपा की रोहतक लोकसभा सीट जीतने का श्रेय पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को दिया।
यह भी पढ़ें ः हरियाणा की बड़ी खबरें: सोनीपत में पति की मौत के बाद प्रेम विवाह करने वाली महिला की हत्या, रेवाड़ी में डबल मर्डर
शुक्रवार को किलोई के प्राचीन शिव मंदिर में भाजपा नेताओं को किसानों ने बंधक बना लिया था। इस घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेंद्र हुड्डा के इशारे पर किलोई में यह हंगामा हुआ है। रोहतक सांसद के अलावा उनके साथ पूर्व मंत्री एवं भाजाप प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर, सतीश नांदल व अन्य भाजपा कार्यकर्ता साथ थे।
यह दिया बयान
#WATCH | Congress&Deepender Hooda should listen
— ANI (@ANI) November 6, 2021
that if anyone dares to look towards Manish Grover (BJP leader) then we'll take their eyes out. If they put hands on him then their hands will be chopped off: BJP MP Dr Arvind Sharma in Haryana's Rohtak on yday's incident at Kiloi pic.twitter.com/RhhZuq0PGL