{"_id":"0eb55c2516823324441c91b7bab1587f","slug":"roadways-bus-driver-beaten-by-car-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार युवकों ने रोडवेज बस चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार युवकों ने रोडवेज बस चालक को पीटा
चरखी दादरी/ब्यूरो।
Updated Tue, 08 Oct 2013 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में नगर के रोहतक रेलवे फाटक के पास मंगलवार को रोडवेज बस और ऑल्टो कार की टक्कर हो गई। इस पर कार सवार युवकों ने रोडवेज बस चालक की पिटाई कर दी।
घटना से गुस्साए रोडवेज बस चालकों ने बसों को सड़क पर खड़ा कर रोड जाम कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार चरखी दादरी रोडवेज बस डिपो का चालक सुनील कुमार करीब चार बजे बस लेकर चरखी दादरी से बेरी जा रहा था। रोहतक रेलवे फाटक के पास पहुंचने पर सामने से आ रही ऑल्टो कार से बस की टक्कर हो गई। इसपर कार में सवार युवकों ने बस चालक सुनील कुमार पर हमला बोल दिया। जिससे उसे गहरी चोटें आई।
झगड़ा होते देख कई वाहन चालक इकट्ठा हो गए। उन्होंने बस चालक सुनील कुमार को हमलावरों के चंगुल से छुड़वाया। बस परिचालक ने घटना की सूचना चरखी दादरी रोडवेज प्रशासन को दी। सूचना मिलने पर अन्य रोडवेज कर्मी भी मौके पर पहुंच गए लेकिन इससे पूर्व ही कार सवार कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
घटना से गुस्साए रोडवेज कर्मियों ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए बसों को बीच सड़क पर खड़ा कर जाम लगा दिया। इसी बीच सिटी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने रोडवेज कर्मियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर रोडवेज कर्मी शांत हुए और उन्होंने जाम खोला।