{"_id":"4aa56ad4dfd3333e08189a07cbd8ed04","slug":"road-jam-in-narnol","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी का शव लेकर दो घंटे सड़क पर बैठे रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी का शव लेकर दो घंटे सड़क पर बैठे रहे परिजन
नारनौल/ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2013 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की हत्या के मामले में गुस्साए ग्रामीणों ने
विज्ञापन
वीरवार सुबह अटेली-बहरोड़ मार्ग पर शव को रखकर दो घंटे तक जाम लगाया।
ग्रामीणों ने हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। परिजनों का आरोप है कि दुराचार के बाद उसके सहपाठियों ने ही उसकी हत्या की है। जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अटेली थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि इस मामले में नामजद आरोपी मनीष (19) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। यदि इस मामले में अन्य युवकों के नाम सामने आते हैं तो उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोलकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी मंगलवार दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। लड़की का कोई सुराग न मिलने पर मंगलवार देर सायं परिजनों ने इस संदर्भ में अटेली थाने में गुमशुदगी की रपट दर्ज करवाई थी। पुलिस और परिजन अभी लड़की को तलाश ही रहे थे कि बुधवार दोपहर किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को फोन पर बिहाली की पहाड़ी की खदान में पानी में किसी का शव पड़ा होने की सूचना दी थी।
जानकारी मिलने पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की थी। इस दौरान परिजनों ने गांव के ही युवक और उसके सहपाठी नरेंद्र, मंजीत, पारूल उर्फ नवनीत और मनीष पर उसकी लड़की को धोखे से कहीं ले जाकर हत्या कर शव खदान में फेंकने का आरोप लगाया था। परिजनों का आरोप है कि किशोरी के साथ दुराचार भी हुआ है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दुराचार की पुष्टि के लिए सैंपल पीजीआई रोहतक भिजवाए हैं।