{"_id":"7698a4e76cb20df54054decb65ff2e8f","slug":"road-jaam-on-half-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे सड़क निर्माण पर रोड जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे सड़क निर्माण पर रोड जाम
ऐलनाबाद (सिरसा)/ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2013 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा रोड पर अधूरे पड़े निर्माण को लेकर लोगों ने पंचमुखी चौक पर यातायात जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ऐसे में वाहनों को अन्य मार्गों से होकर निकाला गया। करीब तीन घंटे बाद तहसीलदार के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी यातायात बहाल करने पर सहमत हुए।
नगर पालिका अध्यक्ष रघुवीर जांगड़ा, भाजपा नेता रामलाल मेहता, इकबाल सिंह, सुखदेव सिंह, रणजीत सिंह, मदनलाल, प्रेमप्रकाश, हरीश बंसल, ऑटो मार्केट और सिरसा रोड के दुकानदारों ने अधूरे पड़े सिरसा रोड के निर्माण को लेकर वीरवार सुबह आठ बजे पंचमुखी चौक के चारों ओर यातायात जाम कर दिया। जैसे ही जाम और प्रदर्शन की प्रशासन को भनक लगी तुरंत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति के बारे में जिला प्रशासन को अवगत करवाया।
इसके बाद तहसीलदार चंद्रमोहन बिशभनोई ने सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही जब तक निर्माण कार्य शुरू न हो तब तक सिरसा रोड पर उड़ रही मिट्टी को रोकने के लिए पानी के टैंकर से छिड़काव का भी आश्वासन दिया। इसके करीब तीन घंटे बाद नाराज लोगों ने जाम खोला।