{"_id":"d883d905159890ec68d94051fc71ee76","slug":"rice-rate-increases","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के बैंक बैलेंस को महकाने लगे पूसा-मुच्छल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के बैंक बैलेंस को महकाने लगे पूसा-मुच्छल
फतेहाबाद/ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2013 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाज मंडी में पूसा 1121 और मुच्छल धान के भाव लगातार नई ऊंचाई पर पहुंच रहे हैं। चार दिन मंदी के बाद धान की पूसा 1121 किस्म में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली।
मंडी में सोमवार धान का यह आंकड़ा 4600 रुपये को छू गया। जबकि मुच्छल भी आज 4400 रुपये प्रति क्विंटल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
दीपावली की छुट्टियाें के बाद मुच्छल और 1121 धान की किस्म के भाव तेजी से नीचे गिर गए थे। एक सप्ताह से दोनाें किस्माें के भावाें में 400 से 500 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई है। सोमवार को मंडी खुलने के साथ ही मुच्छल और पूसा 1121 धान ने फिर लंबी छलांग लगाई। इन दोनों किस्मों के लगातार बढ़ते रेटों से किसानों की चेहरे खिले हुए हैं।
पिछले वर्ष की तुलना में इन किस्मों के दो गुना से अधिक रेट मिल रहे हैं। पिछले वर्ष पूसा 1121 के भाव 2600 रुपये, मुच्छल 2750 रुपये और परमल 1300 रुपये थे। फतेहाबाद में इस वर्ष करीब 75 हजार हेक्टेयर भूमि में धान की बिजाई की गई। इसमें परमल ए ग्रेड, मुच्छल, पूसा 1121, 1509 किस्म की बिजाई की गई थी। इस बार किसानों ने अधिकतर परमल ए ग्रेड व मुच्छल की बिजाई की है।
विज्ञापन
हालांकि खरीद एजेंसियां परमल की खरीद करती हैं। जिसका न्यूनतम समर्थन मूल्य 1345 रुपये के करीब है, लेकिन निजी परचेजर परमल को न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी बढ़ाकर करीब 1800 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद रहे हैं। दीपावली से पूर्व पूसा 1121 के भाव 4300 रुपये, मुच्छल 4100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिका था लेकिन दीपावली के बाद इसके दामाें में 400 से 500 रुपये प्रति क्विंटल की कमी आई। सोमवार को फिर दोनाें किस्माें की धान नई ऊंचाई छू गई।