फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Zonal Youth Festival will start from today

Rewari News: आज से शुरू होगा जोनल यूथ फेस्टिवल

Wed, 05 Nov 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 05 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Zonal Youth Festival will start from today
रेवाड़ी। आईजीयू से संबद्ध केएलपी कॉलेज में 5 से 7 नवंबर तक जोनल यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले से कुल 21 कॉलेजों के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस महोत्सव का नाम अनुगूंज रखा गया है।
विज्ञापन

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता व प्रबंधन समिति स्वयं तैयारियों की निगरानी में जुटे हुए हैं। कॉलेज प्रबंधकारिणी अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी की तरफ से इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए पूरी तैयारी की गई है।
विज्ञापन

जोनल युवा महोत्सव के मेजबान कॉलेज केएलपी में प्रतिभागी 21 कॉलेजों के कॉन्टिंजेंट इंचार्ज की एक मीटिंग डीन छात्र कल्याण एवं निदेशक युवा कल्याण की उपस्थिति में संपन्न हुई। युवा महोत्सव में प्रतिभागी कॉलेजों को टीम कोड तथा श्रेणीवार प्रतियोगिताओं के क्रम भी कंप्यूटर रेंडमाइजेशन के द्वारा प्रदान किए गए। इस अवसर पर डीन छात्र कल्याण डॉ. करण सिंह द्वारा युवा महोत्सव की नियमावली पुस्तिका (रूल बुक) का भी विमोचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता टीम इंटर जोनल महोत्सव में करेगी प्रतिभागिता
मेजबान कॉलेज से आयोजन सचिव डॉ.बिंदु अरोड़ा ने बताया कि महोत्सव में 21 कॉलेज भाग लेंगे। 42 विभिन्न प्रतियोगिता श्रेणियों में छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रत्येक श्रेणी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को इंटर-जोनल युवा उत्सव में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। इंटर जोनल यूनिवर्सिटी हिंडोला महोत्सव 17 से 19 नवंबर तक आईजीयू में होगा।

अंबाला में होगा ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी महोत्सव 3 से 7 फरवरी 2026 अंबाला स्थित एमएमयू (महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय) में होगा। इसमें इंटर जोनल यूनिवर्सिटी के विजेता अपने जोन के विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस महोत्सव में हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश की यूनिवर्सिटी के प्रतिभागी भाग लेंगे।

वर्ग अनुसार यह रहेंगी प्रस्तुतियां

म्यूजिक : इसमें क्लासिकल वोकल सोलो, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (नॉन परसेसियन), लाइट वकिल इंडियन, वेस्टर्न वोकल सोलो, ग्रुप सोंग इंडियन, ग्रुप सोंग वेस्टर्न, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो, हरियाणवी फॉक सोंग-हरियाणवी रागनी सोलो, हरियाणवी फॉक ऑर्केस्ट्रा, हरियाणवी ग्रुप सोंग व कव्वाली।

डांस : क्लासिकल डांस, ग्रुप डांस जनरल (फॉक-ट्रिबल), हरियाणवी सोलो डांस पुरुष, हरियाणवी सोलो डांस महिला, क्रिएटिव कोरियोग्राफी।
थियेटर: मिमिक्री, वन एक्ट प्ले, स्किट हरियाणवी, माइम, स्ट्रीट प्ले-नुक्कड़ नाटक, हरियाणवी शॉर्ट फिल्म व रिचुअल्स।
लिटरेरी: जनरल विवज, वैगमिता (हिंदी एलोक्यूशन), अंग्रेजी, डिबेट अंग्रेजी, वाद-विवाद-हिंदी डिबेट, कविता पाठ हिंदी, कविता पाठ पंजाबी, कविता पाठ उर्दू, कविता पाठ हरियाणवी, कविता पाठ अंग्रेजी, डिक्लेमेशन इन संस्कृत व संस्कृत श्लोक उच्चारण।
फाइन आर्ट: ऑन दा स्पॉट पैटिंग, कॉलाज, पोस्टर मैकिंग, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग, रंगोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed