फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth showed talent in folk songs, speeches and poetry writing

Rewari News: लोक गीत, भाषण और कविता लेखन में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 19 Nov 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 19 Nov 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Youth showed talent in folk songs, speeches and poetry writing
फोटो : 15रेवाड़ी। विद्यार्थियों की तरफ से बनाई गए कलाकारी को देखते हुए। स्रोत : डीपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से सोमवार को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय जिलास्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। पहले दिन प्रतिभागियों ने लोक गीत, भाषण और कविता लेखन में प्रतिभा दिखाई।
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय जिलास्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन कल्पना चावला सभागार में किया जा रहा है। इसमें 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा व कुलपति जेपी यादव ने संयुक्त रूप से किया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रधानाचार्य एवं उत्सव के नोडल अधिकारी सुनील यादव ने बताया कि 19 नवम्बर तक आयोजित होने वाले जिला युवा उत्सव में 11 अलग-अलग विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

पहले दिन साइंस मेला, भाषण, कविता लेखन, स्टोरी राइटिग, लोकगीत सोलो, लोकगीत समूह प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। 19 नवंबर को पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी, लोकनृत्य सोलो, लोकनृत्य समूह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिलास्तर पर विजेता रहने वाली सभी विधाओं की टीमें दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में हिस्सा लेेंगी। समापन समारोह में विधायक लक्ष्मण बतौर मुख्यातिथि होंगे। साथ ही विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed