{"_id":"66afdbb23b240163a4068754","slug":"youth-ran-away-with-teachers-jewellery-cash-and-mobile-phone-rewari-news-c-198-1-rew1001-207711-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अध्यापिका के जेवर, नकदी और मोबाइल फोन लेकर भागे युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अध्यापिका के जेवर, नकदी और मोबाइल फोन लेकर भागे युवक
Mon, 05 Aug 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धारुहेड़ा। कस्बे के सोहना रोड पर दो मोटरसाइकिल पर सवार युवकों ने एक अध्यापिका को झांसा देकर उसके जेवर, नकदी और मोबाइल फोन ठग ले गए।
मूल रूप में उत्तर प्रदेश के कासगंज और हाल मुकाम सैनी कॉलोनी धारूहेड़ा निवासी ममता पत्नी जसबीर सिंह एक निजी स्कूल में पढ़ाती हैं। ममता ने बताया कि वह शनिवार की दोपहर अपने कमरे पर सोहना रोड जा रही थीं। जब वह शिव मंदिर के पास पहुंचीं तो दो युवक मिले और उनसे समस्या के बारे में पूछा। उन्होंने अपने घर की समस्या बताई। इसके बाद युवकों ने कहा कि वे उनकी समस्या का समाधान कर सकते हैं। युवकों ने ममता को पानी पिलाया और उनसे अंगूठी, कान की बालियां, मंगलसूत्र और अन्य आभूषण निकालकर मोबाइल फोन भी पर्स में रखने के लिए कहा। ममता ने उनकी बात मानते हुए अपना पर्स जिसमें 1150 रुपये भी थे, उन्हें दे दिया। उसके बाद युवकों ने ममता से पर्स लेकर पांच कदम आगे चलने के लिए कहा। ममता जैसे ही पांच कदम आगे बढ़ीं, तभी दोनों युवक ममता का सभी सामान लेकर बाइक से भगत सिंह चौक धारूहेड़ा की ओर फरार हो गए। ममता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।