{"_id":"665e1731548ebd7623004b94","slug":"youth-from-patna-robbed-after-assault-in-train-found-unconscious-after-five-days-rewari-news-c-198-1-rew1001-205156-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ट्रेन में पटना के युवक से मारपीट के बाद लूट, पांच दिन बाद बेसुध मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ट्रेन में पटना के युवक से मारपीट के बाद लूट, पांच दिन बाद बेसुध मिला
Tue, 04 Jun 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 04 Jun 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। बिहार के पटना का निवासी एक कर्मचारी रेवाड़ी में दिल्ली रोड स्थित जेएलएन नहर के पास बेसुध हालत में मिला है। बदमाशों ने ट्रेन में उसके साथ मारपीट के बाद लूटपाट की थी। स्थानीय लोगों ने पीड़ित को नहलाया, भोजन कराया और दवाइयां दीं। इसके बाद उसने आपबीती बताई।
रेवाड़ी जिले के गांव मांढैया कलां निवासी सुरेन्द्र सिंह रविवार को जेएलएन नहर के पास से जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बेसुध युवक को पड़ा देखा। ऐसा लगा कि युवक कोई नशेड़ी है या फिर मंदबुद्धि का है। जब उससे बातचीत की तो पता चला कि उसके साथ कोई वारदात हुई है। उसने युवक की मदद के लिए समाजसेवी हरिओम कालका व कामरेड राजेन्द्र सिंह से संपर्क किया। सुरेन्द्र ने बताया कि वह बेसुध युवक को अपने घर ले गए और उसे नहलवाया।
कूलर के आगे आराम कराया, खाना व दवाई भी दी। धीरे-धीरे उस युवक को होश आने लगा और जब उसने आपबीती बताई तो वह भी हैरान रहा गया। उसने बताया कि वह दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करता है और पटना का रहने वाला है। 5 दिन पूर्व वह दिल्ली से ट्रेन में सवार होकर पटना के लिए चला था। ट्रेन में कुछ बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उससे नकदी, दस्तावेज व मोबाइल फोन छीन लिए। मारपीट से वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद उसे होश तो आ गया, लेकिन दिमाग पूरी तरह काम नहीं कर रहा था। उसे नहीं पता वह नहर के पास कैसे पहुंचा। वह पांच दिन से भूखा-प्यासा पड़ा था। उसने अपना नाम शत्रुघ्न बताया और परिजनों के फोन नंबर भी बताए। सुरेन्द्र ने कहा कि बताए गए नंबरों पर जब बात की गई तो उसकी मां ने फोन उठाया और जब उसे पता चला कि उसका बेटा शत्रुघ्न ठीक है तो उसकी सांस में सांस आई और शुत्रघ्न से बात भी की।
कामरेड राजेन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद उसके परिजन उसे लेने के लिए पटना से रवाना हो चुके है। फिलहाल शत्रुघ्न सुरेन्द्र के घर पर ही है। पीड़ित शत्रुघ्न ने कहा कि उसे बचाने वाले किसी से फरिश्ते से कम नहीं है। यदि ये लोग मौके पर नहीं पहुंचते तो भीषण गर्मी में भूख-प्यास से उसकी मौत भी हो सकती थी।व