{"_id":"63f3bff1c9df0b63db02a607","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-truck-rewari-news-c-17-1-72240-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
Tue, 21 Feb 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
बावल। दिल्ली जयपुर हाईवे नंबर 48 पर खेड़ा बॉर्डर के पास ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बावल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है! मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर के समीप एक युवक हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दी, लेकिन अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है!