फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Young man molested girl in auto

ऑटो में सवार युवती के साथ युवक ने की छेड़छाड़

Fri, 30 Sep 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Young man molested girl in auto
गांव संगवाड़ी स्थित कंपनी में ड्यूटी कर अपने भाई के साथ ऑटो में रेवाड़ी आ रही एक युवती के साथ एक युवक ने अश्लील इशारे और छेड़छाड़ की। युवती की शिकायत पर कसौला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के नैनीताल जिले की रहने वाली एक युवती और उसका भाई दोनों गांव संगवाड़ी में स्थित एक कंपनी में कार्यरत हैं। वीरवार की शाम दोनों छुट्टी होने के बाद अन्य स्टॉफ के साथ ऑटो में शहर में ही अपने रूम पर आ रहे थे। तभी बाइक सवार गांव लाधुवास गुर्जर निवासी लालू नाम के युवक ने ऑटो के पीछे अपनी बाइक लगा दी। आरोपी ने पहले अश्लील इशारे किए और फिर चलते ऑटो में ही छेड़छाड़ करने लगा। युवती का भाई ऑटो में आगे बैठा हुआ था। आरोपी ने ऑटो के आगे बाइक लगाकर रोकने की भी कोशिश की। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने दोनों भाई बहन को मारने की धमकी दी। सूचना मिलते ही कसौला थाना पुलिस युवती के पास पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। कसौला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी लालू के खिलाफ धारा विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत पर तुरंत केस दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- मनोज कुमार, प्रभारी, कसौला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed