फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Young farmers will run public relations campaign

जनसंपर्क अभियान चलाएंगे युवा किसान

Mon, 07 Jun 2021 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Young farmers will run public relations campaign
रेवाड़ी। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों के आंदोलन का सोमवार को 175वां दिन रहा। धरनास्थल पर किसानों के समूह चर्चा का दौर जारी है। किसानों ने युवाओं की टीम बनाकर आंदोलन को गति देने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस दौरान कोरोना के नियमों का भी ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

धरना स्थल पर किसान रोटेशन के हिसाब से पहुंचने लगे हैं। बता दें कि राजस्थान सहित विभिन्न प्रदेशों केेेे किसान हरियाणा व राजस्थान के बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। किसान नेता अमराराम व राजाराम मील ने कहा कि केंद्र सरकार की हठधर्मिता के कारण आज देश का किसान तेज धूप व भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे जीवन व्यतीत कर रहा है। लेकिन देश के किसानों के हौसले कमजोर होने की बजाय लगातार मजबूत होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारें लगातार किसानों को बदनाम करने की साजिश रच रही हैं। लेकिन किसान बेहद शांत व अनुशासित तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र सरकार को चाहिए कि बिना समय गवाए किसानों से बातचीत शुरू करने के साथ ही तीनों कृषि कानून वापस ले और एमएसपी पर कानून बनाने की योजना बनाए, जिससे कि किसान भी अपने घर वापस जा सकें। उन्होंने कहा कि लेकिन भाजपा की सरकार जानबूझकर किसानों की मांगी पूरी नहीं कर रही है और लगातार किसान आंदोलन को बदनाम करने की चेष्टा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed