{"_id":"67083e400a6fd3ea570858a7","slug":"you-can-remain-mentally-healthy-by-improving-your-lifestyle-dr-deepak-rewari-news-c-198-1-rew1001-210372-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन शैली सुधार कर मानसिक रूप से रह सकते हैं स्वास्थ्य : डॉ. दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन शैली सुधार कर मानसिक रूप से रह सकते हैं स्वास्थ्य : डॉ. दीपक
Fri, 11 Oct 2024 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 11 Oct 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 10रेवाड़ी। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-18 स्थित सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में वीरवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
प्राचार्य डॉ. ज्योति यादव की देखरेख में आयोजित व्याख्यान में डॉ. दीपक बांगडवा ने मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा की। उन्होंने छात्राओं की सहभागिता के लिए सवाल-जवाब की शैली अपनाई। छात्राओं के सवाल का जवाब दिया गया। डॉ. दीपक ने कहा कि जीवन शैली को सकारात्मक रूप से सुधार कर मानसिक रूप से हम स्वस्थ रह सकते हैं। चिंता व अवसाद जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए विभिन्न रिलैक्सेशन थेरेपी का अभ्यास करवाया गया। डॉ. प्रियंका यादव ने कविताएं प्रस्तुत करते हुए छात्राओं को प्रेरित किया। संयोजक डॉ. दीपक ने मंच का संचालन किया। डॉ. प्रियंका यादव ने छात्राओं को शपथ दिलाई कि वे मनोविज्ञान का सकारात्मक उपयोग करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।