फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Yoga practitioners honored at the conclusion of the camp.

Rewari News: शिविर के समापन पर योग साधकों को किया सम्मानित

Thu, 11 Jun 2026 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 11 Jun 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Yoga practitioners honored at the conclusion of the camp.
पांच दिवसीय योग जागरूकता शिविर में एकत्रित गणमान्य। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। पतंजलि परिवार की ओर से शहीद दशरथ राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीथड़ावास में चल रहे योग शिविर का वीरवार को समापन हो गया। इस दौरान साधकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शिविर में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं विद्यार्थियों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
योगाचार्य डॉ. युद्धवीर आर्य ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन

दिनेश कुमार ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ एवं संस्कारित समाज निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों और योग साधकों की सुविधा के लिए विद्यालय के टिन शेड में पंखे लगवाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता प्राचार्य अजय यादव ने की। राधेश्याम जांगिड़ ने कहा कि ऐसे शिविर समाज को स्वस्थ, जागरूक एवं संस्कारित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर अमृत कुमार, यशवंत राव, गजेश कुमार का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed