फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   X-ray machine lying in CHC, shortage of medicines

Rewari News: सीएचसी में कंडम पड़ी एक्सरे मशीन, दवाओं का भी टोटा

Thu, 29 Jun 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 29 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine lying in CHC, shortage of medicines
कोसली। सीएचसी नाहड़ में लंबे समय से एक्स-रे मशीन खराब होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों में अधिक रुपये देकर एक्सरे करवाने पड़ रहे हैं। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में स्थानीय लोग अधिकारियों व जनप्रतिनिधि से भी कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाहड़ में पिछले कई महीने से लाखों रुपये की एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है। ग्रामीणों को एक्स-रे करवाने के लिए कोसली, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ व दादरी के प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ता है, जहां मरीजों का समय व धन दोनों ही बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ सरकार आम आदमी को सुलभ स्वास्थ्य सुविधा देने का ढिंढोरा पीट रही है, वहीं दूसरी ओर से नाहड़ सीएचसी में लंबे समय से खराब पड़ी एक्स-रे मशीन इस पर प्रश्नचिन्ह लगा रही है।
विज्ञापन

सीएचसी नाहड़ के अंतर्गत 5 पीएचसी व 56 से अधिक गांव आते हैं। सीएचसी में एक्सरे मशीन खराब होने के कारण इन सभी गांवों के 65 हजार से अधिक ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गांव के सरपंच महेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र नाहड़िया, पूर्व सरपंच प्रदीप शेखावत, पूर्व शिक्षक भवानी सहाय, रामकुमार यादव, डॉ नरेश शर्मा, राजाराम, धर्म सिंह, सुरेंद्र पंच, मुकेश गर्ग, संजय शास्त्री, आनंद यादव, संजय शर्मा, बिंदु शर्मा आदि ने उच्च अधिकारियों से जल्द एक्स-रे मशीन ठीक करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवाई और एंटी रेबीज इंजेक्शन का भी टोटा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज के इंजेक्शन के साथ दवाइयों का भी अभाव बना हुआ है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर की ओर से दवा लिखे जाने पर बाहर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ती है। समस्या के समाधान के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की जा चुकी है। इसके बाद भी लोगों को कोई राहत नहीं मिली है।

वर्जन
अस्पताल की एक्स-रे मशीन इंजीनियर द्वारा कंडम घोषित की गई है। यह रिपेयर नहीं हो सकती। नई मशीन खरीदनी है। अस्पताल के पास नई मशीन खरीदने की क्षमता नहीं है। इसके लिए डीजी को 4 माह पहले पत्र लिखकर अवगत कराया जा चुका है। रिमाइंडर भी भिजवाया गया था। एंटी रेबीज इंजेक्शन सेंटर स्टोर से लिए जा सकते हैं।
-डॉ. सुरेंद्र यादव, सीएमओ रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed