फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Wushu and Taekwondo competitions now on the 31st

Rewari News: वुशू और ताइक्वांडो प्रतियोगिता अब 31 को

Thu, 29 Oct 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 29 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Wushu and Taekwondo competitions now on the 31st
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) की ओर से घोषित अंतर-कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। दिवाली अवकाश को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय खेल परिषद ने वुशू और ताइक्वांडो की पुरुष एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिताओं की नई तिथियां निर्धारित की हैं। अब दोनों खेलों की प्रतियोगिताएं 31 अक्तूबर को राजकीय महाविद्यालय अटेली में होंगी।
विज्ञापन

जिम्नास्टिक्स और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। विश्वविद्यालय की खेल परिषद के अनुसार, वुशू की पुरुष एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं 31 अक्तूबर को सुबह 10 बजे शुरू होंगी। इसके बाद इसी दिन दोपहर एक बजे ताइक्वांडो की पुरुष एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

पहले घोषित कार्यक्रम में बदलाव दिवाली की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि प्रतिभागियों और महाविद्यालयों को अपनी तैयारियां करने में सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिताओं की तिथियों में बदलाव केवल दिवाली अवकाश के मद्देनजर किया गया है। उन्होंने सभी संबंधित महाविद्यालयों और प्रतिभागियों से संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारियां सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ी निर्धारित समय पर प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने के लिए अपनी व्यवस्था पहले से कर लें। विश्वविद्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बदलाव केवल वुशु और ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम में किया गया है।

जिम्नास्टिक्स और एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं पहले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी। संबंधित महाविद्यालयों और खिलाड़ियों को कार्यक्रम में हुए बदलाव की जानकारी लेकर उसी के अनुसार तैयारी करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed