फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Wrestler Sumit won wrestling worth Rs 11 thousand

Rewari News: पहलवान सुमित ने 11 हजार रुपये की कुश्ती जीती

Thu, 29 Aug 2024 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Sumit won wrestling worth Rs 11 thousand
फोटो: 19रेवाड़ी। कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। स्रोत: मंदिर कमेटी
कोसली। नाहड़ स्थित गांव शादीपुर में गोगा नवमी के उपलक्ष्य में रात्रि जागरण, विशाल मेला, देशी घी का भंडारा व खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन समस्त ग्रामवासियों एवं मेला कमेटी की देखरेख में किया गया। खेल आयोजन में सुबे सिंह, रणवीर सिंह पंच, जुगलाल ठेकेदार, राकेश व अत्तर सिंह का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख समाजसेवी विजय गुडियाणी एवं अंजू देवी सरपंच शामिल रहीं। मुख्य अतिथि ने रिबन काटकर आयोजन का शुभारंभ किया। रात्रि जागरण में क्षेत्र के प्रमुख लोक कलाकार रहे भरत सिंह के शिष्य मनोहर लाल, इन्द्र कुमार और उनके सहयोगियों की ओर से मुख्य रूप से श्रीगोगाजी महाराज के यशोगान के साथ-साथ उनके भक्त मानसिंह एवं रामकरण की जीवन गाथा का वर्णन किया गया। सभी उपस्थित जनों ने देसी घी के भण्डारे में प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। कुश्ती प्रतियोगिता में 11000 रुपये की कुश्ती में पहलवान सुमित तुम्बाहेड़ी एवं पहलवान राकेश कुमार (गुंगा पहलवान) आम्बोली सह विजेता रहे।
विज्ञापन

महिला दौड़ सीनियर वर्ग में गांव मूंदड़ा की शीला ने प्रथम, गांव सुर्खपुर की सुनिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में गांव बास की दिव्या ने प्रथम एवं बहादुरगढ़ की खुशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बुजुर्ग महिला दौड़ में गांव मुंदड़ा की कमला ने प्रथम व गांव शादीपुर की भागोती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर महिला रस्साकसी प्रतियोगिता में गांव शादीपुर की गीता की टीम ने प्रथम स्थान और जुनियर वर्ग में बहादुरगढ़ की खुशी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि विजय गुडियाणी एवं सरपंच अंजू देवी ने सभी विजेताओं को नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed