फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Worshiping Baba Bhairo and offered Churma, sought happiness and prosperity

बाबा भैरो की पूजा कर चूरमे का लगाया भोग, मांगी सुख-समृद्धि

Tue, 12 Apr 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Worshiping Baba Bhairo and offered Churma, sought happiness and prosperity
भैरो बाबा के मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले के गांव बासदूदा स्थित बाबा भैरो के मंदिर में तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन मंगलवार को भारी भीड़ उमड़ी। इसमें दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा भैरो की पूजा कर चूरमे का भोग लगाया। साथ ही परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भक्तों ने बाबा को तेल, सिंदूर, ध्वजा नारियल, लड्डू और फूलों की माला आदि भी चढ़ाया। मंदिर में श्रद्धालु गठजोड़े की जात लगाने के लिए भी पहुंचे थे। इस मौके पर दौरान श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा वातावरण धर्ममय हो गया था।
विज्ञापन

बाबा भैरो मेला का आयोजन हर वर्ष किया जाता रहा है, लेकिन कोरोना काल में इसे बंद कर दिया गया था। संक्रमण की गति सामान्य होने पर फिर से तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। इसका समापन बुधवार को होगा। मेले में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, मध्यप्रदेश आदि राज्यों से बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे हैं। गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कमजोर नहीं पड़ रही। मान्यता है कि एकादशी के दिन बाबा भैरो की श्रद्धालुओं पर विशेष कृपा रहती है।
विज्ञापन

नवदंपती आते हैं मत्था टेकने के लिए
बाबा भैरो के दरबार में शादी के बाद जहां नवदंपती मत्था टेकने आते हैं। इसके अलावा मनौती पूर्ण होने के बाद लोग अपने बच्चों के बाल उतरवाने के लिए भी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसाद स्वरूप चढ़ाते हैं मीठा भोजन
मेला कमेटी से संबंधित योगेश कुमार ने बताया कि एकादशी को लगने वाले मेले में श्रद्धालु बाबा को प्रसाद स्वरूप मीठा भोजन (खीर आदि) चढ़ाते हैं। इसके साथ शराब का भी भोग लगाने की परंपरा है। प्रशासन द्वारा मेला के आयोजन के लिए प्रशासक नियुक्त किया हुआ है। मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए युवाओं की कमेटी गठित है। कमेटी से जुड़े युवा सूचना केंद्र स्थापित कर श्रद्धालुओं को मेले की जानकारियां व आवश्यक दिशा-निर्देश उद्घोषणा द्वारा दे रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
योगेश कुमार ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। वहीं, किसी अनहोनी से बचने के लिए कमेटी के सदस्य सतर्कता बरत रहे हैं। साथ ही पुलिस भी सजग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed