फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   World Athletics Day: Divyang Sharmila turns struggle into strength, now eyes Paralympics 2028

विश्व एथलेटिक्स दिवस: दिव्यांग शर्मिला ने संघर्ष को बनाया ताकत, अब पैरालंपिक 2028 पर नजर

Thu, 07 May 2026 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
World Athletics Day: Divyang Sharmila turns struggle into strength, now eyes Paralympics 2028
रेवाड़ी। शहर के सनसिटी निवासी शर्मिला धनखड़ ने कठिन परिस्थितियों को पीछे छोड़ते हुए संघर्ष को ताकत बनाया। हरियाणा रोडवेज की पहली महिला कंडक्टर के रूप में पहचान बनाने वाली शर्मिला ने 2022 पैरा कॉमनवेल्थ तक का सफर अपने दम पर तय किया।
विज्ञापन

एक पैर से 40 प्रतिशत दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित 2022 पैरा कॉमनवेल्थ गेम्स में शॉट पुट स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल किया। साल 2018 में हड़ताल के दौरान उन्हें रोडवेज में कंडक्टर की नौकरी मिली थी लेकिन हड़ताल खत्म होते ही नौकरी चली गई।
विज्ञापन

इस झटके ने उन्हें तोड़ा नहीं बल्कि आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। पति अजीत सिंह के सुझाव पर उन्होंने खेलों की ओर रुख किया ताकि अपने दम पर पहचान बना सकें। आज उनके पास सरकारी नौकरी के अवसर भी हैं लेकिन उनका लक्ष्य अब देश के लिए पदक जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मिला 2026 पैरा कॉमनवेल्थ गेम्स, पैरा एशियन गेम्स और लॉस एंजिल्स 2028 पैरालिंपिक की तैयारी में जुटी हैं। अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए शर्मिला रोजाना चार से पांच घंटे जिम में पसीना बहाती हैं और थ्रो की प्रैक्टिस करती हैं। कोच वीरेंद्र धनखड़ के साथ-साथ उनके पति अजीत सिंह का भी पूरा सहयोग उन्हें मिल रहा है। बेहतर अभ्यास के लिए वे सोनीपत शिफ्ट हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed