फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Workers should take the policies of the party from door to door: Hukamchand

कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाए: हुकमचंद

Sun, 10 Jul 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Workers should take the policies of the party from door to door: Hukamchand
रेवाड़ी। भाजपा की अंत्योदय योजना से देश की जनता को काफी फायदा मिला है। अंत्योदय का अर्थ है अंतिम व्यक्ति का उदय। अर्थात किसी भी योजना का फायदा अंतिम व्यक्ति तक को मिले। उक्त विचार भाजपा जिला रेवाड़ी अध्यक्ष हुकमचंद यादव ने अपने प्रवास कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। भाजपा जिला अध्यक्ष ने रविवार को बीकानेर, गढ़ी बोलनी व रेवाड़ी मंडल में प्रवास किया व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सभी मंडलों में जिला अध्यक्ष व उनके साथ पहुंचे जिले के पदाधिकारियों का फूल-मालाओं व पगड़ी से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने 8 साल के कार्यकाल में पूरी ईमानदारी के साथ कार्य किया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश का नाम दुनिया में रोशन हुआ है। अब पूरी दुनिया में भारत के नाम का डंका बजा है। उसी तरह हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई है परंतु विपक्ष द्वारा इन योजनाओं का दुष्प्रचार किया जा रहा है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को सरकार की नीतियों से अवगत करवाएं। वहीं जिला अध्यक्ष द्वारा बीकानेर गांव के शिव मंदिर में पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अशोक मुदगिल व ईश्वर चनीजा, एडवोकेट भूपेंद्र गुप्ता, एडवोकेट नितेश अग्रवाल, संजय चौहान, दलीप शास्त्री, सुरेखा धींगड़ा, नितिन गुप्ता, बिंदु गुप्ता, प्रिंसिपल सुमन भार्गव, रोशनलाल, दलीप गुप्ता, किशनचंद वशिष्ठ, मुकेश भार्गव, प्रेमराज, दीपक ठाकुर, तिलकराज गौड़, सुकेश जैन, महेंद्र मिस्त्री, नीलांबर जैमिनी, दीपेश भार्गव, राजेश सैनी, बाबूलाल छावड़ी, एडवोकेट अभिमन्यु राव, कृष्णा यादव, मनीष सोनी, राजपाल, हनुमान छावड़ी, नरेश शर्मा, गजेंद्र यादव, पोहप सिंह, शेर सिंह, गोल्डी चौहान, जितेंद्र कुमार, कर्मबीर यादव, नगेंद्र भारद्वाज, नेकीराम सचिव, शीशराम, डॉ. बिटटू, एडवोकेट महिपाल सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed