फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Workers' democratic rights are being snatched away by implementing anti-labor policies: Rajendra

श्रमिक विरोधी नीतियों को लागू करके मजदूरों के जनवादी अधिकारों को छीना जा रहा : राजेंद्र

Sun, 16 Feb 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 16 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Workers' democratic rights are being snatched away by implementing anti-labor policies: Rajendra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नेहरू पार्क में केंद्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी के आह्वान पर सभा हुई। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन, आशा कार्यकर्ता यूनियन, मिड-डे मील कार्यकर्ता यूनियन व भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
सभा के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। सभा को संबोधित करते हुए एआईयूटीयूसी के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि श्रमिक विरोधी नीतियों को लागू करके मजदूरों के अधिकार छीने जा रहे हैं। 29 श्रम कानूनों को समाप्त करके चार लेबर कोड लागू किए जा रहे हैं जिसमें श्रमिकों को यूनियन बनाने, आठ घंटे कार्य दिवस, आंदोलन के माध्यम से अपने हकों को हासिल करने के अधिकारों को समाप्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार स्कीम वर्कर्स जैसे आशा आंगनबाड़ी, मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को अपना सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं कर रही, उन्हें न्यूनतम वेतन तक नहीं दिया जा रहा है। मिड-डे मील रसोइये को साल में केवल दस महीने का ही मानदेय दिया जाता है, जो 12 महीने का दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


राजेन्द्र सिंह ने कहा कि भवन निर्माण के मजदूरों को हितलाभ नहीं दिया जा रहा। तरह तरह की शर्तें थोपकर मजदूरों का रजिस्ट्रेशन को नहीं किया जा रहा। भवन निर्माण बोर्ड में उपर से नीचे तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है, मगर सब चुप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन की जिला प्रधान तारा देवी, आशा कार्यकर्ता यूनियन की जिला कार्यकारी अध्यक्ष पिंकी शर्मा, मिड-डे मील कार्यकर्ता यूनियन की नेत्री बीना पाल्हावास, भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष अशोक कुम्भावास, पूर्व मुख्याध्यापक हरिओम आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में भीम सिंह, प्रदीप जैतपुर, सरदार सिंह तुर्कियावास, भावना खोल, कृष्णा देवी, मुकेश देवी, बीना मोहद्दीपुर, आशा रानी व अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed