Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Work on the birdhouse at Rao Tularam Memorial Park is 50 percent complete.

Rewari News: राव तुलाराम मेमोरियल पार्क में पक्षी घर का काम 50 प्रतिशत पूरा

Thu, 05 Nov 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 05 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Work on the birdhouse at Rao Tularam Memorial Park is 50 percent complete.
राव तुलाराम पार्क में बनाया जा रहा पक्षी घर। संवाद
रेवाड़ी। शहर के नाईवाली चौक स्थित राव तुलाराम मेमोरियल पार्क में पक्षियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए पक्षी घर (बर्ड हाउस) तैयार किया जा रहा है। करीब पांच लाख रुपये खर्च की इस परियोजना के तहत 50 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष कार्य पूरा होने के बाद यहां पक्षियों के लिए घोंसले बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बढ़ते शहरीकरण और पेड़ों की कटाई के कारण गौरैया समेत कई छोटी पक्षियों के सामने रहने और प्रजनन के लिए सुरक्षित स्थान की समस्या बढ़ रही है। मकानों की बनावट में बदलाव के कारण भी पक्षियों को पहले की तरह छज्जों, रोशनदानों और अन्य स्थानों पर घोंसले बनाने की जगह नहीं मिल पाती है। ऐसे में तुला राम पार्क में पक्षी घर बनाने की पहल पक्षियों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
विज्ञापन

पक्षी घर में अलग-अलग पक्षियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए घोंसले बनाए जा रहे हैं। छोटे पक्षियों के लिए सुरक्षित घोंसला, बैठने के लिए लकड़ी या अन्य प्राकृतिक सामग्री से बने स्थान और आराम करने के लिए सुरक्षित कोने बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पक्षियों के लिए दाना रखने और पानी पीने की व्यवस्था भी उपयोगी होगी। पानी के लिए ऐसे पात्र रखे जा सकते हैं, जिनमें नियमित रूप से साफ पानी भरा जा सके। पक्षियों को धूप, बारिश और तेज हवा से बचाने के लिए आशियाने में छायादार और सुरक्षित हिस्से भी होंगे।
घोंसले बनाने वाले पक्षियों के लिए ऐसे स्थान तैयार किए जाएंगे, जहां वे अंडे देने और बच्चों को पालने के दौरान सुरक्षित रह सकें। साथ ही बिल्ली और अन्य शिकारी जीवों से बचाव को ध्यान में रखकर पक्षी घर की संरचना तैयार करना भी जरूरी होगा। संवाद

पार्क में बढ़ेगी पक्षियों की चहचहाहट
पक्षी घर तैयार होने से राव तुलाराम पार्क में पक्षियों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। इससे पार्क में आने वाले लोगों को भी प्रकृति के करीब रहने और पक्षियों को देखने का अवसर मिलेगा। पक्षियों की मौजूदगी शहरी पर्यावरण के संतुलन और जैव विविधता को बढ़ावा देने में भी सहायक होती है। खासकर गौरैया जैसे छोटे पक्षियों को सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध कराने से उनके संरक्षण को प्रोत्साहन मिल सकता है। परियोजना पूरी होने के बाद पक्षियों के लिए नियमित रूप से दाना और साफ पानी उपलब्ध कराना और आशियानों की साफ-सफाई और देखभाल करना भी महत्वपूर्ण रहेगा। इससे पक्षी घर केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि लंबे समय तक पक्षियों के संरक्षण का केंद्र बन सकेगा।

---
वर्जन
शहर के नाईवाली चौक स्थित राव तुलाराम पार्क में पक्षियों को भी अपना आशियाना मिलेगा। पक्षियों के संरक्षण और उन्हें सुरक्षित प्राकृतिक आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पार्क में पक्षी घर तैयार किया जा रहा है।-विनीता पीपल, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed