फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Won gold medal in Kabaddi and athletics

Rewari News: कबड्डी और एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण पदक

Mon, 06 Jan 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 06 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Won gold medal in Kabaddi and athletics
फोटो : 03प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के बाद खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल - फोटो : मकान के मलवे से सरिया निकालते लोग।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल मुकुंदपुर बसई बोलनी के छात्रों ने यूथ रूरल गेम्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 में कबड्डी और एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता है।

राष्ट्रस्तरीय इस प्रतियोगिता में 16 राज्यों की टीमों ने भाग लिया था। खिलाड़ियों के विद्यालय पहुंचने पर ढोल बजाकर, माला व पगड़ी पहनाकर और तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रेसिडेंट सेवानिवृत्त तहसीलदार प्रकाश वीर ने सभी विद्यार्थी का माला पहनाकर स्वागत किया। विद्यालय की चेयरपर्सन किरण बाला ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य विश्वजीत यादव ने बताया कि विद्यार्थियों की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी और दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त करना बड़ी उपलब्धि है। विद्यालय प्रबंधन ने ने पीएफआई फाउंडर सतीश कुमार का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed