{"_id":"6264439aab9e5e5544392d77","slug":"women-took-to-the-road-with-a-pot-and-a-bucket-jammed-rewari-news-rtk6447051156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मटका और बाल्टी लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मटका और बाल्टी लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं, लगाया जाम
विज्ञापन
बिजली व पानी की किल्लत को लेकर गांव कहाड़ी में जाम लगातीं महिलाएं।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। डहीना-बेरली सम्पर्क मार्ग स्थित गांव कहाड़ी की महिलाओं ने कई दिनों से बिजली और पेयजल की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर शनिवार को मटका और बाल्टी लेकर सड़क पर उतर गईं। इसके बाद उन्होंने जाम लगा दिया। इस दौरान उनका कहना था बिजली और पानी नहीं मिलने से सभी महिलाएं परेशान हैं। वहीं, शिकायत के बाद भी जनप्रतिनिधि और अधिकारी उनकी नहीं सुन रहे हैं। उन्हें सिर्फ बार बार आश्वास ही दिया जा रह है। उन्होंने कहा कि उन्हें आश्वासन नहीं चाहिए। उधर, मार्ग पर जाम लगने की सूचना पर जाटूसाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं और अन्य ग्रामीणों को समझा-बुझाकर समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके लोग शांत हुए। साथ ही एक घंटे बाद मार्ग को खुलवा दिया। पहले ग्रामीण बिजली और जनस्वास्थ्य अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद लगाए हुए थे, मगर पुलिस के समझाने पर वे मान गए।
कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव कहाड़ी में कुछ माह पहले तक गांव मोतला से पेयजल की आपूर्ति होती थी, लेकिन उस पानी को लोगों ने रोक दिया। इसके बाद गांव कहाड़ी में करीब एक माह से पेयजल का संकट चल रहा था। ग्रामीण महिलाएं इससे अधिक परेशान थीं। इनका गुस्सा शनिवार की सुबह फूटा।
लोगों की मानें तो वे जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी मिले, मगर समस्या समाधान तक नहीं हो सका। वीरवार की रात आई तेज बारिश की वजह से बिजली की समस्या भी पैदा हुई तो महिलाओं को पूरी तरह परेशान कर दिया। इसके बाद शनिवार को काफी ग्रामीण महिलाएं मटका और बाल्टी लेकर सड़क पर उतर गई और इस सड़क मार्ग पर अवरुद्घ कर दिया। करीब दस मिनट में सड़क पर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर ग्रामीण महिलाओं को समझाया गया तथा उच्चाधिकारियों से बात करके जल्द इन समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया गया।