फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Women created ruckus in protest against opening of liquor shop

Rewari News: शराब ठेका खुलने के विरोध में उतरीं महिलाओं ने किया हंगामा

Thu, 21 Aug 2025 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Women created ruckus in protest against opening of liquor shop
फोटो: 29रेवाड़ी। गांव खेड़ी मौतला में शराब ठेका खुलने का विरोध करती महिलाओं को समझाते पंचायत
धारूहेड़ा। गांव खेड़ी मौतला में बुधवार को महिलाओं और ग्रामीणों ने शराब ठेका खुलने के विरोध में हंगामा किया। मौके पर पंचायत विभाग के एसईपीओ संदीप खोला ने ग्रामीणों को ठेका नहीं खोलने का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

खेड़ी मौतला में राजकीय स्कूल के समीप ठेका खोला जा रहा है जिसका पता लगने पर ग्रामीणों ने विरोध किया। इसके विरोध में ग्रामवासी जिला उपयुक्त से भी मिले। ठेकेदार ने गांव के एक निवासी को बहला फुसलाकर उसके खेत में बनी दुकान पर शराब रख दी।
विज्ञापन

गांव वालों को जब इस बात की भनक पड़ी तो महिलाएं और ग्रामीण ठेके पर प्रदर्शन करने पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की मिलीभगत से यह ठेका खोला जा रहा है। हम अपनी जान दे देंगे मगर ठेका नहीं खोलने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि ने बताया उनका गांव नशा मुक्त गांव है जिसमें पिछले 5-6 वर्षों से ठेका नहीं है। हमने भी ठेका नहीं खोलने का प्रस्ताव दे रखा है लेकिन प्रशासन ठेका खोलने के लिए दबाव बना रहा है। आज ही नजदीक के गांव आसलवास और बखापुर आदि गांव में सरकार द्वारा नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed