Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Women are making their presence felt in every field: Dr. Laj

महिलाएं हर क्षेत्र में उपस्थिति दर्ज करा रहीं : डॉ. लाज

Sun, 01 Feb 2026 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 01 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Women are making their presence felt in every field: Dr. Laj
राजकीय महाविद्यालय कोसली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
कोसली। राजकीय महाविद्यालय कोसली के महिला प्रकोष्ठ की तरफ से राजनीति और आर्थिक संस्थानों में महिलाओं की भूमिका विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लाज कौशल ने किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आधुनिकता के साथ-साथ परंपराओं को अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी मिस प्रीति हुड्डा के मार्गदर्शन में किया गया। मंच का प्रभावी संचालन डॉ. सुनील ने किया, जिन्होंने विषय की गंभीरता को रेखांकित करते हुए छात्राओं को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता डॉ. कुलदीप बेरवाल ने कहा कि महिलाओं के बिना राजनीति अधूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिलाओं की भागीदारी से नीति-निर्माण अधिक समावेशी और मानवीय बनता है। महिला अधिकार विशेषज्ञ प्रोफेसर कांता ने आर्थिक संस्थानों में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं बल्कि नेतृत्वकर्ता बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण, कानूनी अधिकारों और आर्थिक स्वतंत्रता पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर सविता, रेणु रानी, प्रो. प्रीतम, प्रो. नागेश, ओमप्रकाश, नीलम यादव, रेणु यादव, विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed