फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Women accused of distributing manure to their loved ones from the back door jammed

पिछले दरवाजे से अपने चहेतों को खाद बांटने का आरोप लगा महिलाओं ने लगाया जाम

Fri, 22 Oct 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Women accused of distributing manure to their loved ones from the back door jammed
अनाज मंडी में खाद सेंटर के बाहर बैठे किसान। - फोटो : Rewari
जिले में खाद के लिए किसानों की परेशानी कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को खाद नहीं मिलने से परेशान महिलाओं ने अनाज मंडी के सामने जाम लगा दिया। मॉडल टाउन एसएचओ कबूल सिंह ने महिलाओं को समझा कर जाम खुलवाया। वहीं खाद खरीद केंद्र पर पुलिस कर्मचारियों की भी पूरी दबंगई देखने को मिल रही। अनाज मंडी स्थित कृभको खाद केंद्र पर पिछले दरवाजे से खाद केंद्र के अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों द्वारा अपने परिचितों को खाद वितरित की जा रही थी। शुक्रवार को भीड़ से दो युवक ने इसका विरोध किया तो पुलिस कर्मचारियों ने पहले उनकी जमकर पिटाई की फिर एक युवक को पीसीआर में बैठाकर थाने ले गई।
विज्ञापन

जिले में डीएपी को लेकर करीब एक पखवाड़े से मारामारी चल रही है। खाद एवं बीज केंद्रों पर जुट रही किसानों की भीड़ डीएपी मिलने में हो रही देरी के कारण आक्रोश में है, क्योंकि खाद नहीं मिलने के कारण सरसों की बुआई का समय निकलता जा रहा है। शुक्रवार को नहीं मिलने से परेशान महिलाओं ने अनाज मंडी के सामने जाम लगा दिया। महिलाओं ने 20 मिनट तक वाहनों को रोके रखा।
विज्ञापन

जाम लगाने की वजह से मंडी के चारों तरफ वाहनों की लाइनें लग गईं। जाम की सूचना पाकर मॉडल टाउन थाने के एसएचओ मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाकर जाम खुलवाया। महिलाओं ने कहा कि किसान सुबह 3 बजे ही लाइन में लग गए थे, लेकिन कृभको खाद केंद्र के अधिकारियों ने 11 बजे ही खाद नहीं होने की बात कहकर गेट को बंद कर दिया। अगर खाद की कमी थी तो बाहर नोटिस लगाना चाहिए था। वहीं सरकारी केंद्रों पर शुक्रवार को खाद समाप्त हो चुकी है। जिसके चलते निजी खाद केंद्र पर किसानों की भारी भीड़ पहुंच गई। भीड़ को काबू करने के लिए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसानों को टोकन दिए, जिसके बाद कुछ व्यवस्था बन पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृभको खाद केंद्र पर पिछले दरवाजे से वितरित की जा रही थी खाद
अनाज मंडी स्थित कृभको खाद केंद्र पर केंद्र के अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों द्वारा पिछले दरवाजे से खाद वितरित किया जा रहा था। लाइन में लगे किसानों द्वारा इसका वीडियो भी बनाया गया। शुक्रवार को खरीद केंद्र में दो युवा किसानों ने विरोध किया तो पुलिस कर्मचारियों द्वारा किसानों को जमकर पीटा। वहीं हजारों की संख्या में किसान होने के बावजूद भी किसी ने विरोध नहीं किया। पुलिस कर्मचारियों द्वारा मारपीट के बाद एक युवा किसान को पीसीआर में बैठाकर थाने ले गई।
इफ्को केंद्र पर बुधवार को आएगी खाद
इफ्को केंद्र पर वीरवार को डीएपी खाद खत्म हो गई थी, जिसके चलते शुक्रवार को केंद्र की छुट्टी थी। केंद्र की छुट्टी होने के कारण सभी किसान निजी दुकानों पर पहुंच गए, जिसके चलते वहां उनकी भारी भीड़ लग गई। इफ्को केंद्र पर बुधवार तक डीएपी आएगी, जिसके बाद ही किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं कृृभको केंद्र पर खाद खत्म होने के बावजूद भी किसान खाद मिलने की आस में घंटों तक लाइन में लगे रहे। शुक्रवार को निजी दुकानदारों को 500 मीट्रिक टन डीएपी की खेप मिली थी, जो हर खंड के दस केंद्रों के लिए सप्लाई कर दी गई।
खाद खत्म होने के बावजूद भी लाइन लगाकर बैठे हैं किसान
डीएपी के इंतजार में इफ्को केंद्र और कृभको कार्यालय के बाहर किसान लाइन लगाकर बैठे हुए हैं, ताकि दोनों कार्यालयों में डीएपी आने के बाद उन्हें जल्द मिल सके। 30 अक्तूबर तक सरसों की बिजाई के लिए समय उपयुक्त माना जाता है, लेकिन खाद नहीं मिलने के कारण उनको सरसों की बिजाई करने में परेशानी आ रही है। खाद की किल्लत सरकारी केंद्रों पर ही नहीं, निजी विक्रेताओं की दुकानों पर भी जारी है।
मैं कृभको केंद्र के बाहर रात 3 बजे से ही लाइन में लगा हूं। टोकन कटने के बाद आधार कार्ड से पंजीकरण कराकर ही सिर्फ दो बैग खाद मिल रही है, जोकि पर्याप्त नहीं हैं। सरकार को कट्टों की संख्या बढ़ानी चाहिए, ताकि किसानों को इसका लाभ मिल सके। धूप में खड़े रहकर हालत खराब हो गए हैं। कुलदीप यादव, लुहाना।
कृभको खाद केंद्र पर खाद वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। किसानों के घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल रही है। जबकि केंद्र के अधिकारी अपने परिचितों को पिछले दरवाजे से खाद दे रहे हैं, जो सरासर गलत है। संजीव कुमार, खलीलपुरी।
एक तो बारिश की वजह से फसल प्रभावित हुई है, जिससे उनकी मेहनत पानी हो गई है। दूसरी ओर खाद नहीं मिलने के कारण सरसों की बिजाई में भी देरी हो रही है। ऐसे चलता रहा तो उनका बहुत नुकसान हो जाएगा। इस बार खाद नहीं मिलने की हद ही हो गई है। घर का सारा कामकाज छोड़कर लाइन में लगना पड़ रहा है, ताकि खाद मिल सके। राजबीर सिंह, लुहाना।
सभी किसान रात में ही लाइन में लग रहे हैं। खाद की कमी सुबह ही बता दिया जाता है। घर के सभी काम छोड़कर रात में लाइन में लगी हूं। अब अधिकारी कह रहे हैं खाद खत्म हो गई है। अगर खाद की कमी थी तो खरीद केंद्र के बाहर नोटिस लगाना चाहिए था। -पूनम देवी, कान्हावास।
खाद की वजह से बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। पुलिस प्रशासन की निगरानी में किसानों को खाद तो दी जा रही है, मगर जो खाद की मात्रा मिल रही है उसे बढ़ाना होगा। दूसरी ओर धूप में लाइन लगाने की वजह से लोग व महिलाएं परेशान हैं। पीने के पानी के लिए दूर तक जाना पड़ रहा है।
मनोज कुमार, लुहाना।
सरसों की बिजाई के लिए 30 अक्तूबर तक उपयुक्त बताया जा रहा है, लेकिन अधिकारी बता रहे हैं कि बुधवार तक खाद आएगी। बिजाई का समय निकलता जा रहा है। आखिरकार खाद कब आएगी। रेखा देवी, कान्हावास।
कृभको केंद्र पर अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों द्वारा किसानों के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। आज दो युवकों की पुलिस कर्मचारियों द्वारा पिटाई की गई है। किसानों के साथ ऐसा करना गलत है। कमलेश देवी, राजगढ़।
जिन लोगों की खाद लेने का वीडियो वायरल किया जा रहा है उनकी पर्ची वीरवार को कट गई थी। लेकिन भगदड़ के कारण उनको एनपीके नहीं मिल पाया था, इसलिए उनको एनपीके दिया गया है डीएपी नहीं। हमारे पास डीएपी का स्टाक खत्म हो चुका है। सोमवार को आने की उम्मीद है। अनिल कुमार, कृभको खाद केंद्र अधिकारी।
दोनों युवकों द्वारा गेट तोड़ने का प्रयास किया जा रहा था। इसलिए दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उनको छोड़ दिया गया था। कबूल सिंह, मॉडल टाउन थाना एसएचओ।

डीएपी को लेकर आ रही परेशानी के समाधान के लिए हम पूरा प्रयास कर रहे हैं। वीरवार को को अधिक भीड़ होने के चलते ज्यादा किसानों को डीएपी खाद वितरित की गई थी, जिसके चलते स्टाक खत्म हो गया है। अब बुधवार को इफ्को केंद्र में खाद आएगी उसके बाद वितरण शुरू कर दिया जाएगा। आशीष पंवार, क्षेत्रीय अधिकारी इफ्को

 महिलाओं के रोड जाम करने से  अनाज मंडी में फंसे वाहन। संवाद

महिलाओं के रोड जाम करने से अनाज मंडी में फंसे वाहन। संवाद- फोटो : Rewari

 जाम लगा रही महिलाओं को समझाते पुलिस अधिकारी। संवाद

जाम लगा रही महिलाओं को समझाते पुलिस अधिकारी। संवाद- फोटो : Rewari

 अनाज मंडी के बाहर रोड पर जाम करतीं महिलाएं। संवाद

अनाज मंडी के बाहर रोड पर जाम करतीं महिलाएं। संवाद- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed