फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Woman raped on the pretext of marriage, accused arrested

Rewari News: महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Apr 2024 05:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Woman raped on the pretext of marriage, accused arrested
रेवाड़ी। महिला थाना पुलिस ने शहर में रहने वाली हिमाचल प्रदेश निवासी एक महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के कोठी ब्याड़ा निवासी सुरजीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

18 मार्च को मूलरूप से हिमाचल प्रदेश निवासी एक महिला ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2020 में उसकी मुलाकात आरोपी सुरजीत सिंह से हुई थी। इसके बाद आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर हिमाचल प्रदेश से रेवाड़ी ले आया था। आरोपी शादी के झूठे कागजात बनवाकर और उसे विश्वास में लेकर पत्नी की तरह अपने साथ रखने लग गया और उसके साथ लगातार गलत काम किया। जनवरी 2024 से उसका व्यवहार उसके प्रति बदलने लगा और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने उसके कीमती सामान और जेवरात को भी हड़प लिया। 23 फरवरी को आरोपी उसे अकेला छोड़कर चला गया, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महिला थाना रेवाड़ी में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी, जो जांच के बाद पुलिस ने सोमवार आरोपी सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed