{"_id":"63e5f96b46a6faa4f60c7f20","slug":"woman-died-in-accident-at-rewari-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, बस के टायर के नीचे आने से पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, बस के टायर के नीचे आने से पत्नी की मौत
Fri, 10 Feb 2023 01:29 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 10 Feb 2023 01:29 PM IST
सार
धारूहेड़ा के बास रोड स्थित आजाद नगर निवासी संदीप गुरुवार रात अपनी पत्नी शीतल (30) को साथ लगते राजस्थान के कस्बा भिवाड़ी स्थित कंपनी से लेने गया था। दोनों बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर आजाद नगर आ रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी में धारूहेड़ा के सोहना रोड पर भिवाड़ी मोड़ के पास गुरुवार रात को एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया जिसमें पत्नी की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, धारूहेड़ा के बास रोड स्थित आजाद नगर निवासी संदीप गुरुवार रात अपनी पत्नी शीतल (30) को साथ लगते राजस्थान के कस्बा भिवाड़ी स्थित कंपनी से लेने गया था। दोनों बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर आजाद नगर आ रहे थे। इसी दौरान धारूहेड़ा के सोहना रोड पर भिवाड़ी मोड़ के समीप पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संदीप सड़क के दूसरी तरफ जा गिरा, जबकि उसकी पत्नी बस के टायर के नीचे आ गई। चालक ने बस को रोकने के बजाय भगा लिया। शीतल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ देर जाम भी लगा रहा। सूचना के बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने संदीप की शिकायत पर आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा दिया है।
विज्ञापन