फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   woman and yoouth can come on strike

महिलाएं और युवा भी आ सकते हैं धरने पर

Fri, 10 Jun 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 10 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
सरकार एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा संपत्ति कुर्क एवं अन्य कार्रवाई की धमकी पर जाट आंदोलनकारियों ने समाज के युवा एवं महिलाएं के भी आंदोलन में कूद जाने की चेतावनी दी है। यही नहीं आंदोलनकारियों ने इसके लिए पूरी तरह सरकार और प्रशासन को जिम्मेदार बताया है। पांच जून से प्राणपुरा में धरने पर बैठे आंदोलनकारियों का नेतृत्व कर रहे जीतराम लौर ने कहा कि सरकार के मंत्री एवं डीजीपी एवं हिसार रेंज के आईजी द्वारा जाटों के खिलाफ कार्रवाई के बयान दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन शांतिपूर्वक चल रहा है,यदि युवा एवं महिलाएं भी आंदोलन में शामिल हो गई तो स्थिति बेकाबु हो सकती है। जीतराम लौर ने कहा कि रेवाड़ी में फरवरी माह के दौरान हुआ आंदोलन भी पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा था। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों एवं सरकार के इन बयानों से समाज के युवाओं में गुस्सा है।
विज्ञापन


प्राणपुरा की हरिजन बस्ती भी जाटों के साथ धरने पर
प्राणपुरा में जाटों को राजस्थान के जाटों, बावल के गुर्जर एवं एससी समाज के लोगों के समर्थन के बाद बृहस्पतिवार को प्राणपुरा की हरिजन बस्ती के लोगों ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को अपना समर्थन धरने पर बैठकर दिया। जीतराम ने कहा कि भारी गर्मी को देखते हुए लोगों द्वारा धरने पर बैठे लोगों को ठंडा पानी भी पिलाया गया।  इस अवसर पर धरने के संरक्षक चौधरी माडाराम, शेरसिंह कटारिया, हीरालाल एवं रामजीलाल सहित जाट समाज के अनेक लोग धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed