फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Withdraw 85 thousand rupees by changing debit card on the pretext of help

मदद के बहाने डेबिट कार्ड बदलकर निकाले 85 हजार रुपये

Tue, 01 Nov 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Withdraw 85 thousand rupees by changing debit card on the pretext of help
रेवाड़ी। रोहड़ाई थाना क्षेत्र के पाल्हावास गांव के बस स्टॉप पर दो युवकों ने महिला की मदद करने के बहाने उसका डेबिट कार्ड बदल लिया। साथ ही खाते से 85 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज केस के अनुसार नई दिल्ली के गांव हरेवली निवासी ज्योति अपने पति फूल कुमार व बेटी के साथ मायके गांव गुरावड़ा आ रही थी। गांव पाल्हावास बस स्टॉप पर उतरने के बाद उसका पति फूल कुमार जूस लेने चला गया और ज्योति अपनी बेटी के साथ एटीएम बूथ पर पैसे निकालने चली गई।
विज्ञापन

जब वह रुपये निकाल रही थी तभी वक्त बूथ पर दो युवक पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने पहले ज्योति को मदद का भरोसा दिया और फिर धोखे से उसका डेबिट कार्ड बदल लिया। जूस की दुकान पर जाते वक्त जब ज्योति ने कार्ड देखा तो वह बदला हुआ था। उसने तुरंत इसके बारे में अपने पति फूल कुमार को बताया। ज्योति अपने पति के साथ एटीएम बूथ पर पहुंची तो दोनों युवक वहां से भाग चुके थे। ज्योति के अनुसार आरोपी सफेद रंग की एक स्विफ्ट गाड़ी में थे। ज्योति ने जब अपने बैंक की स्टेटमेंट निकलवाई तो उसके खाते से 85 हजार रुपये निकल चुके थे। ज्योति ने बैंक स्टेटमेंट के साथ रोहड़ाई थाना में शिकायत दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed