{"_id":"61ba41912f00f05ed01bcde4","slug":"wife-attacked-with-ax-accused-arrested-rewari-news-rtk632836828","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा की मनी मार्केट में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला पर पति ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। गर्दन के निकट कुल्हाड़ी लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
जिला गुरुग्राम के गांव लोहचबका निवासी दीपक यादव ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी छोटी बहन पिंकी शादी कुछ साल पहले गांव राजपुरा की ढाणी निवासी अजीत से हुई थी। अजीत धारूहेड़ा में निजी कंपनी में काम करता है और उनके 2 बच्चे भी है। आरोपी शराब के नशे में आए दिन पिंकी से मारपीट करता था, इसकी वजह से पिंकी अपने दोनों बच्चे के साथ धारूहेड़ा के रामजस नगर में किराये पर कमरा लेकर रहने लग गई। पिंकी ने बच्चों के पालन-पोषण के लिए धारूहेड़ा कस्बा की मनीराम मार्केट में ब्यूटी पार्लर खोल रखा है। दोनों के बीच का विवाद कोर्ट में चल रहा है। 1 दिसंबर को उसके जीजा ने उसकी बहन को जान से मारने की धमकी दी थी।
मंगलवार रात पिंकी अपने ब्यूटी पार्लर पर बैठी थी। तभी आरोपी पति अजीत कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा। इससे पहले पिंकी कुछ समझ पाती अजीत ने उस पर कुल्हाड़ी से वार करने शुरू कर दिए। पिंकी की गर्दन काट कर मारने की कोशिश की। काफी गहरी चोट मारने के बाद आरोपी अजीत उसे मौके पर लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। इस बीच शोर शराबे की आवाज सुनकर एक युवक विकास ब्यूटी पार्लर में पहुंचा और पिंकी को तुरंत रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी अजीत के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।