फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Wednesday was the hottest day of the season

Rewari News: बुधवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन

Wed, 27 Mar 2024 10:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 27 Mar 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Wednesday was the hottest day of the season
रेवाड़ी। जिले में गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। दिन के समय तेज धूप से लोग अब परेशान हो रहे हैं, क्योंकि धूप अब चुभने लगी है। क्योंकि जिले के तापमान में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। पिछले तीन दिनों में 7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। रविवार को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके चलते गर्मी परेशान कर रही है।
विज्ञापन

जिले में इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन बुधवार को दर्ज किया गया है। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने वाली है। अभी मार्च समाप्त नहीं हुआ है। ऐसे में अप्रैल में गर्मी काफी अधिक बढ़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
विज्ञापन

मौसम से फसल पर क्या पड़ेगा असर
मार्च में सरसों सहित अन्य फसल कटाई की स्थिति में है, जबकि गेहूं में अभी बालियां पक रही हैं। तापमान 35 डिग्री के पार पहुंचने से दाना पूरा तैयार नहीं होगा। इससे किसानों की भी चिंता बढ़ गई है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल के लिए तेजी से बढ़ रहा पारा नुकसानदायक साबित होने की आशंका है। हर साल मार्च के अंत तक सर्दी का जोर रहता था। इस बार अभी से ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 मार्च तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील
मौसम विभाग का कहना है कि 29 मार्च तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 29 मार्च के बाद दिन का तापमान बढ़ेगा। इसका कारण यह है कि दिन में तेज धूप और हवा नहीं चलने के कारण पारे में एक या दो डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है।
तारीख--अधिकतम तापमान--न्यूनतम तापमान
27 मार्च--37.0--18.5
26 मार्च--36.0--15.5
25 मार्च--34.5--15.4
24 मार्च--30.0--16.8
23 मार्च--34.0--15.5
22 मार्च--33.5--16.2
21 मार्च--31.5--13.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed