फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   weather, rainfall, waterlodging

जिले में जमकर बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत, फसल को फायदा

Wed, 14 Jul 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
weather, rainfall, waterlodging
रेवाड़ी। उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को मानसून की झमाझम बारिश ने राहत दिलाई। मंगलवार को शुरू हुई बारिश बुधवार को भी जारी रही और रेवाड़ी में बीते 24 घंटे के दौरान 56 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

नाहड़ क्षेत्र में 54, मनेठी में 48, कोसली 47, धारूहेड़ा 20 व बावल में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। मानसून के दूसरे दिन बदरा पूरे जिले में जमकर बरसे। इससे किसानों के चेहरों में खुशी दिखाई दी, वहीं शहरी क्षेत्रों में जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा में करीब पांच किमी. की दूरी में जलभराव होने के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जल निकासी नहीं होने के चलते हाईवे बारिश के पानी से पूरी तरह से लबालब था। इसके कारण छोटी गाड़ियां बीच में बंद हो गईं और घंटो तक जाम की स्थिति बनी रही। भीषण गर्मी व परेशानियों के बीच बारिश से लोगों को राहत जरूर मिली।
विज्ञापन

अधूरे पड़े कामों से फैल रहा है कीचड़, हो रही परेशानी
दो दिन से हो रही बारिश ने शहरवासियों के लिए मुसीबत भी बढ़ा दी है। सड़कों पर जगह-जगह कीचड़ फैली हुई है। कई जगह अधूरे पड़े विकास कार्य भी लोगों के लिए परेशानी का कारण है। अधूरे कार्यों की वजह से सड़कों पर जल निकासी भी नहीं हो पा रही है। कई कॉलोनियों में भी सड़कों पर जलभराव का कारण अधूरे कार्य ही बन रहे हैं। बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल रहा। शहर के मॉडल टाऊन, सेक्टर-1, राजीव नगर, इंद्रा व दुर्गा कॉलोनी सहित अन्य निचले क्षेत्रों में जलभराव से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के लिए राहत बनकर बरसे बदरा
जिले में इस दौरान अधिकतर किसानों ने बाजरा की बुवाई की हुई है। भीषण गर्मी के बीच बाजरा की फसल सूख रही थी और किसानों की चिंता बढ़ी हुई थी। भाव अच्छे मिलने के चलते इस बार किसानों ने बाजरे की बुवाई भी ज्यादा की हुई है। ऐसे में ये बारिश बाजरा की फसल के लिए जीवनदायिनी से कम नहीं है। कृषि विभाग के एसडीओ दीपक कुमार ने बताया कि सूख रही बाजरे की फसल के लिए बारिश वरदान से कम नहीं है। आने वाले दिनों और बारिश की उम्मीद है, जोकि फसलों के लिए बहुत अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed