फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   weather, rainfall, waterlodging

झमाझम बारिश से सड़कों पर हुआ जल भराव, लोगों को परेशानी

Sat, 22 May 2021 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
weather, rainfall, waterlodging
कोसली। क्षेत्र में एक तरफ जहां कोरोना का कहर है। वहीं दूसरी तरफ पहले ताऊ ते चक्रवात का असर देखने को मिला तो शुक्रवार को पश्चिम विक्षोभ के कारण झमाझम बारिश हुई। पिछले चार दिन से क्षेत्र में रुक रुककर हो रही बारिश से जहां किसान खुश नजर आ रहा है। वहीं शहर के लोग काफी परेशान हैं। बारिश के कारण शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया है। इससे वाहन चालकों समेत अन्य को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वीरवार की सुबह पश्चिम विक्षोभ के कारण चार घंटे चली तेज बारिश के कारण नाहड़ रोड की तरफ ओवर ब्रिज के दोनों तरफ सर्विस रोड पर दो-दो फीट पानी भर गया। इससे लोक निर्माण विभाग द्वारा दो करोड़ रुपये से कराए गए कार्य की पोल खुल गई है। सड़क पर पानी जमा होने से वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। इससे आसपास की सीवर लाइन भी प्रभावित हुई है। दूसरी तरफ लॉकडाउन में दुकानें बंद होने के कारण दुकानों में पानी घुसने के अंदेशे से व्यापारी काफी परेशान हैं। दो करोड़ की लागत से दो साल पूर्व ओवर ब्रिज के दोनों तरफ बनी सर्विस रोड पर दो-दो फीट पानी भरने से पैदल चलने वाले लोगों व वाहन मालिकों को काफी परेशानी हो रही है। बता दें कि दो वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग ने ओवर ब्रिज के दोनों तरफ पानी भरने से लोगों की परेशानी को देखते हुए इसके सुधार के लिए सरकार से दो करोड़ रुपये खर्च कर काम कराया था। लेकिन, पैसे खर्च होने के बाद पानी की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिली। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ दिनेश यादव का कहना है कि उनके संज्ञान में इस तरह से पानी भरने का मामला नहीं आया है। इस विषय में लोगों कि शिकायत मिलने पर देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed