फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Weather may change today due to active Western Disturbance

Rewari News: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आज बदल सकता है मौसम

Wed, 30 Oct 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 30 Oct 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Weather may change today due to active Western Disturbance
शाम के समय सू्र्य अस्त का दृश्य। संवाद
रेवाड़ी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद आज से मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम वैज्ञानिक चंद्रमोहन के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण पंजाब की तरफ से पराली जलने की वजह से हवा प्रदेश के पूर्वी जिले की तरफ पहुंच रही है।
विज्ञापन

बताया कि यहां की वायु गुणवत्ता पर इसका प्रभाव पड़ रहा है। हवाओं की दिशा बदलने पर यह हवा पश्चिमी और दक्षिणी जिलों की तरफ बढ़ जाएगी। 30 अक्तूबर तक उत्तरी पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर पश्चिमी विक्षोभ पहुंचेगा। इसके बाद हरियाणा-दिल्ली एनसीआर सहित मैदानी इलाकों में तापमान में रुकावट दर्ज की जाएगी। 5 नवंबर को फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी। वहीं, दूसरी तरफ प्रदूषण के चलते प्रदेश की आबोहवा भी खराब हो रही है।
विज्ञापन


दीवाली बाद बढ़ेगी ठंड बढ़ेगी


सुबह और शाम को हल्की ठंड रहती है। हालांकि अब उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण मौसम में लगातार गिरावट देखने को मिलेगा। दिवाली के बाद लोगों को ठंड का एहसास होने लगेगा। फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। वहीं रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed