{"_id":"69765f7cda2d4c1321080a21","slug":"we-are-proud-to-be-citizens-of-the-worlds-largest-democratic-country-dc-rewari-news-c-198-1-rew1001-232634-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का नागरिक होने का हमें गर्व : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का नागरिक होने का हमें गर्व : डीसी
Sun, 25 Jan 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। माई इंडिया माई वोट थीम के साथ 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस रविवार को मनाया गया। लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डीसी ने कहा कि हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के नागरिक होने पर गर्व है।
उन्होंने कहा कि हमें अपने वोट का प्रयोग बहुत सोच समझकर और बिना किसी प्रलोभन के राष्ट्रहित में आवश्यक रूप से करना चाहिए। मतदाताओं व विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष, एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखने और बिना किसी भी प्रलोभन के मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
डीसी ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य लोकतंत्र की मजबूती, मतदाता जागरूकता और हर नागरिक की भागीदारी के प्रति जागरूक करना है। हमें संविधान ने अपने वोट से अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया है। हम अपना वोट सही प्रतिनिधि को देकर समाज और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों व शैक्षिक संस्थानों में माई इंडिया माई वोट विषय पर आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ और अन्य कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।