फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Warning issued to gherao the DC office if the road is not constructed.

Rewari News: सड़क नहीं बनने पर डीसी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी

Fri, 10 Jul 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 10 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Warning issued to gherao the DC office if the road is not constructed.
गांव बूढ़पुर में सीवरेज लाइन दबाने के लिए खोदे गए मुख्य रास्ते का अधूरा पड़ा निर्माण कार्य। स्त
रेवाड़ी। गांव बूढ़पुर में सीवर पाइपलाइन के लिए खोदे गए रास्ते का निर्माण नहीं कराने को लेकर ग्रामीणों में रोष है। सड़क का निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों ने डीसी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पर्यावरण जागरूक अभियान समिति के जिला महासचिव हरिंद्र यादव ने कहा कि एक माह से मुख्य मार्ग को खोद कर छोड़ दिया गया है जिससे आवागमन में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में अनावश्यक देरी की जा रही है। यदि एक सप्ताह के भीतर मुख्य मार्ग का निर्माण पूरा नहीं कराया गया तो ग्रामीण जिला उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे और आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिंद्र यादव ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से धैर्य बनाए हुए हैं, लेकिन अब उनकी परेशानी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अमन यादव, शशिभूषण, विशाल, रोहित, सुशीला, सुनीता, सुरेश, बीरमती सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed