फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Wards 20 and 11 are reserved for BCB women and 6 for general women.

Rewari News: वार्ड 20 और 11 बीसीबी महिला और 6 सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित

Sat, 03 Jan 2026 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 03 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Wards 20 and 11 are reserved for BCB women and 6 for general women.
मीटिंग में पर्ची दिखाते हुए। संवाद - फोटो : udhampur news
रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी के आगामी चुनावों को लेकर शुक्रवार को लघु सचिवालय में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया वीडियोग्राफी के माध्यम से पूरी कर ली गई है। जिला सचिवालय में ड्राॅ के माध्यम से 32 वार्डों के लिए आरक्षण घोषित किया गया। आरक्षण सूची के अनुसार चेयरपर्सन पूनम यादव का वार्ड नंबर 21 अब सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। पूर्व प्रधान विजय राव का वार्ड नंबर 20 बीसीबी महिला वर्ग के लिए आरक्षित घोषित किया गया है। आरक्षण के इस बदलाव से कई मौजूदा पार्षदों और संभावित उम्मीदवारों की राजनीतिक गणित प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

आरक्षण सूची के तहत अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए कुल छह वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड संख्या 3, 24, 27, 28, 30 और 32 शामिल हैं। इन छह में से वार्ड संख्या 27 और 30 को एससी महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इससे एससी महिला उम्मीदवारों को प्रतिनिधित्व का बेहतर अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग में बीसीए और बीसीबी वर्ग के लिए भी वार्ड तय किए गए हैं। बीसीए वर्ग के लिए वार्ड संख्या 9, 13 और 16 आरक्षित किए गए हैं, जबकि बीसीबी वर्ग के लिए वार्ड संख्या 11, 20, 25 और 26 आरक्षित किए गए हैं। इनमें से बीसीए महिला के लिए वार्ड संख्या 13 तथा बीसीबी महिला के लिए वार्ड संख्या 11 और 20 आरक्षित किए गए हैं। इससे स्पष्ट है कि इस बार महिला आरक्षण को विशेष प्राथमिकता दी गई है। मीटिंग को विरोध के बाद लघु सचिवालय में शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए भी बड़ी संख्या में वार्ड आरक्षित किए गए हैं। सामान्य वर्ग महिला के लिए वार्ड संख्या 2, 5, 8, 15 और 23 को आरक्षित किया गया है। इसके अतिरिक्त वार्ड संख्या 21 को भी सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जहां से वर्तमान में सामान्य वर्ग के राजेंद्र सिंघल पार्षद हैं। अब इस वार्ड से सामान्य वर्ग के साथ-साथ बीसी और एससी वर्ग की महिलाएं भी चुनाव मैदान में उतर सकेंगी।
------------
आरक्षण की घोषणा के बाद कई वार्डों में समीकरण बदले
आरक्षण की घोषणा के बाद कई वार्डों में समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। कुछ मौजूदा पार्षदों को अब नए वार्ड या नए वर्ग से चुनाव लड़ने की रणनीति बनानी होगी। वहीं, महिला आरक्षण बढ़ने से बड़ी संख्या में नई महिला उम्मीदवारों के चुनावी मैदान में उतरने की संभावना बढ़ गई है। आरक्षण की घोषणा होते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और संभावित प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार नगर परिषद में वार्डों की संख्या 31 से बढ़ाकर 32 कर दी गई थी। संभावित नगर निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह प्रक्रिया पूरी की गई है। इस बार महिला आरक्षण और वर्गीय आरक्षण की वजह से नगर परिषद चुनाव दिलचस्प होने वाले हैं।
------------
प्रधान का ड्राॅ 22 जनवरी को
नगर परिषद प्रधान का ड्राॅ 22 जनवरी को निकाला जाएगा। पूर्व चेयरमैन विजय राव का वार्ड 20 इस बार बीसीबी की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इस बार यहां से उनकी पत्नी निर्मला राव चुनाव लड़ सकती हैं। दिसंबर 2020 में हुए चुनाव में निर्मला राव चेयरपर्सन का चुनाव लड़ चुकी हैं। फिलहाल चेयरपर्सन का ड्राॅ नहीं हुआ है। ड्राॅ में पद आरक्षित नहीं हुआ तो विजय राव खुद चेयरमैन का चुनाव लड़ सकते हैं, जबकि उनकी पत्नी पार्षद का चुनाव लड़ सकती हैं। विजय राव फिलहाल केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह के नजदीकी माने जाते हैं। नगर परिषद रेवाड़ी और नगर पालिका सांपला, धारूहेड़ा और उकलाना में चेयरमैन एवं पार्षदों का कार्यकाल जनवरी 2026 में खत्म होने जा रहा है। इन चारों शहरों में किसी एक शहर का चेयरमैन पद एससी के लिए रिजर्व होना है। इसके लिए अब तीसरी बार ड्राॅ रखा गया है। शहरी एवं स्थानीय निकाय विभाग के अधीक्षक निर्वाचन ने इसको लेकर लेटर जारी कर जानकारी दी है।

-------------------------
वर्जन:
सीट आरक्षण की प्रक्रिया वीडियोग्राफी के माध्यम से पूरी कर ली गई है। सरकार की तरफ से इस बैठक को लेकर निर्देश मिले थे। अब रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। कब चुनाव होंगे, सरकारी इसका नोटिफिकेशन जारी करेगी। -ब्रह्मपक्राश, डीएमसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed