{"_id":"698cc256a37f9eeaca0dfe24","slug":"volunteers-practiced-yoga-rewari-news-c-198-1-rew1001-233442-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्वयंसेविकाओं ने योग अभ्यास किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्वयंसेविकाओं ने योग अभ्यास किया
विज्ञापन
कॉलेज परिसर में पौधरोपण करतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
कोसली। राजकीय महाविद्यालय नाहड़ की एनएसएस यूनिट-2 की तरफ से एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रभारी डॉ. प्रियंका कुमारी के निर्देशन में किया गया। इसके पश्चात स्वयंसेविकाओं ने योग अभ्यास कर दिन की गतिविधियों का आरंभ किया।
द्वितीय सत्र में एसएचओ कोसली मनोज कुमार एवं सब इंस्पेक्टर विकास ने साइबर क्राइम विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि बिना सोचे-समझे किसी भी लिंक को न खोलें और ओटीपी किसी के साथ साझा न करें।
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध एपीके फाइल को डाउनलोड या ओपन न करें। उन्होंने यह भी बताया कि जिन वेबसाइटों में न हो, उन्हें खोलने से बचना चाहिए। डॉ. प्रियंका कुमारी ने आश्वस्त किया कि स्वयंसेविकाएं इन नियमों का पालन करेंगी।
विज्ञापन
अगले सत्र में स्वयंसेविकाओं ने केंद्रीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाहड़, पशु चिकित्सालय एवं पुलिस चौकी सहित विभिन्न स्थानों पर अशोका, गुड़हल, चमेली, पापड़ी और अमरूद सहित 25 पौधे रोपे। दिन के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।