{"_id":"68dec60e179b67176902b6a9","slug":"volunteers-of-the-rashtriya-swayamsevak-sangh-rss-conducted-a-procession-rewari-news-c-198-1-rew1001-226739-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
Fri, 03 Oct 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 25कार्यक्रम में विचार वयक्त करते गणमान्य। संवाद
कुंड। कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष पर पथ संचलन का आयोजन किया गया। इसमें पूर्ण गणवेश में शामिल हुए स्वयंसेवक अनुशासन के साथ पंक्तिबद्ध होकर प्रमुख मार्गों से होकर गुजरे।
इस अवसर पर संघ की ओर से उत्सव सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता जिला प्रचार प्रमुख योगेश त्यागी ने संघ की विचारधारा, राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि निर्मोही अखाड़े के महामंडलेश्वर रामेश्वरदास महाराज रहे। उन्होंने समाज में सामाजिक समरसता, शिक्षा और संस्कृति के माध्यम से राष्ट्र को सशक्त बनाने के मुद्दों पर प्रकाश डाला। उन्होंने संघ की गतिविधियों और कुंड में चल रहे सेवा कार्यों के विषय में संक्षिप्त विवरण देते हुए समाज के सभी वर्गों से सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विगत कई दशकों से समाज जीवन के विविध क्षेत्रों में सेवा, संस्कार और संगठन का कार्य कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम विकास, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन क्षेत्रों में संघ के स्वयंसेवक सदैव सक्रिय रहते हैं। इस अवसर पर कुंड खंड के कार्यवाह गजेंद्र और प्रचार प्रमुख नवनीत सहित स्वयंसेवक मौजूद रहे।