{"_id":"6a344878f526e246c80b2ce6","slug":"villagers-were-made-aware-of-the-adverse-effects-of-substance-abuse-rewari-news-c-198-1-rew1001-240443-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन
ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करती टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। नशा मुक्ति टीम ने वीरवार को गांव शहबाजपुर खालसा और माजरा गुरदास में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। निरीक्षक रामपाल ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए सबसे बड़ा शत्रु है। यह न केवल स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि युवाओं के भविष्य को भी बर्बाद कर देता है।
टीम ने ग्रामीणों को साइबर अपराध के खतरों से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आजकल ठग फोन कॉल, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से ओटीपी और पासवर्ड जैसी निजी जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, जिससे गोल्डन आवर में कार्रवाई कर ठगों के खातों को फ्रीज कराया जा सकता है।
इसके साथ ही ग्रामीणों को यातायात नियमों के पालन के प्रति भी जागरूक किया गया। टीम ने बताया कि सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग तथा यातायात संकेतों का पालन अनिवार्य है। उन्होंने अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, असामाजिक तत्व या आपात स्थिति की जानकारी तुरंत डायल 112 पर दें।